Hanuman Chalisa

शॉन मार्श की तूफानी पारी, एडिलेड में लगा दी चौकों-छक्कों की झड़ी

Webdunia
मंगलवार, 15 जनवरी 2019 (13:01 IST)
एडिलेड। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज शॉन मार्श ने भारत के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए जबरदस्त शतक जमाया। उन्होंने अपनी इस पारी में 11 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 123 गेंदों में 131 रन ठोंक डाले। 
 
मार्श का यह अंतरराष्‍ट्रीय करियर में यह सातवां शतक है ज‍बकि भारत के खिलाफ दूसरी बार उन्होंने इस कारनामें को अंजाम दिया है। अगर ऑस्ट्रेलिया भारत के खिलाफ 299 रनों का मजबूत लक्ष्य रख सका तो इसका पूरा श्रेय मार्श को ही जाता है। फरवरी 2018 के बाद ऑस्ट्रेलिया की ओर से वनडे क्रिकेट में 5 शतक लगे हैं इनमें से 4 शतक शेन मार्श के नाम हैं। 
 
जब यह दिग्गज बल्लेबाज मैदान में आया तब ऑस्ट्रेलियाई टीम 7.4 ओवर में 2 विकेट पर 26 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी। इस स्थिति में उन्होंने उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंड्सकोंब और मार्कस स्टोइनिस के साथ मिलकर छोटी-छोटी मगर महत्वपूर्ण साझेदारियां की।
 
इतना ही नहीं छठे विकेट के लिए मार्श और ग्लेन मैक्सवेल (48) रन के बीच हुई 94 रनों की साझेदारी ने मेजबान टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। अगर मैक्सवेल आउट नहीं होते तो इस मैच में भारत की मुश्किलें बढ़ सकती थी। 
 
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मार्क वॉ ने भी ट्विटर पर शेन मार्श की इस धमाकेदार पारी की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि यहां गरमी की वजह से बल्लेबाजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

चित्र सौजन्य : ट्विटर 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख