Publish Date: Tue, 08 Aug 2017 (12:53 IST)
Updated Date: Tue, 08 Aug 2017 (12:59 IST)
पल्लेकेले। श्रीलंका के बाएं हाथ के अनुभवी स्पिनर रंगना हेराथ कमर में दर्द के कारण भारत के खिलाफ तीसरा टेस्ट नहीं खेल सकेंगे।
श्रीलंका पहले ही श्रृंखला हार चुका है और आगे व्यस्त टेस्ट सत्र है लिहाजा टीम प्रबंधन ने उन्हें आराम देने का फैसला किया है। हेराथ को पहले टेस्ट में फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी लेकिन वह दूसरा टेस्ट खेले थे।
उनसे पहले हरफनमौला असेला गुणरत्ने, तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल और नुवान प्रदीप भी श्रृंखला से बाहर हो चुके हैं। हेराथ की गैर मौजूदगी में बाएं हाथ के स्पिनर मलिंडा पुष्पकुमारा स्पिन आक्रमण की अगुवाई करेंगे। (भाषा)