ये क्या हाल हो गया धोनी का, लॉकडाउन में नए लुक पर मचा बवाल

Webdunia
शनिवार, 9 मई 2020 (13:47 IST)
रांची। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कोरोना लॉकडाउन में नए लुक में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका फोटो वायरल हो गया और चारों और उनके इस नए लुक की चर्चा है।

लॉकडाउन में धोनी भी अन्य क्रिकेटरों की तरह ही अपने घर पर ही आराम फरमा रहे हैं। वैसे तो धोनी हमेशा से ही अपने लुक को लेकर चर्चा में रहते हैं पर उनका यह नया लुक काफी हैरान करने वाला है।

वायरल फोटो उनकी सफेद दाढ़ी स्पष्‍ट नजर आ रही है। इससे उनके प्रशंसक खासे निराश हैं, उनका कहना है कि हमारा शेर बूढ़ा हो रहा है।

धोनी के इस फोटो पर तंज कसते हुए कुछ लोगों ने कहा कि कोरोना काल में धोनी अपनी उम्र से 15 साल बढ़े नजर आ रहे हैं। तो कुछ लोग उनकी तुलना शाहिद अफरीदी से भी कर रहे हैं।

हालांकि यह फोटो महेंद्र सिंह धोनी ने ट्‍वीट नहीं किया है और न ही इंस्टाग्राम पर उन्होंने इस तरह की कोई फोटो पोस्ट की है। यह भी पता नहीं चल सका है कि वायरल फोटो कहां से आया है।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

विराट कोहली कैसे पहुंचे Fab 4 के अंतिम पायदान पर, 4 साल में 2 टेस्ट शतक के साथ यह भी रहा कारण

IND vs AUS : इन भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ योजना बनाने पर होगा ऑस्ट्रेलिया का ध्यान

IND vs BAN :149 रनों पर भारतीय पेस बेट्री ने चेपॉक पर समेटी बांग्लादेश की पहली पारी

जसप्रीत बुमराह ने पूरे किए 400 विकेट, कपिल देव, मोहम्मद शमी जैसे खास गेंदबाजों की लिस्ट में हुए शामिल

चेन्नई में छठा टेस्ट शतक जमाकर रविचंद्रन अश्विन ने की महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी

अगला लेख
More