IPL खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को, जानिए किस फ्रेंचाइजी के पास बची कितनी राशि

Webdunia
मंगलवार, 1 अक्टूबर 2019 (12:02 IST)
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सत्र के लिए खिलाड़ियों की नीलामी पहली बार कोलकाता में 19 दिसंबर को होगी।
 
ALSO READ: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शुरुआती सफलता हासिल करना चाहेगा भारत
 
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के सह-स्वामित्व वाली कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का मेजबान शहर है। अब तक अधिकांश बार खिलाड़ियों की नीलामी बेंगलुरु में ही हुई है।
 
खिलाड़ियों की ‘ट्रेडिंग विंडो’ अभी खुली हुई है जो 14 नवंबर को बंद होगी। इस दौरान टीमें अपने खिलाड़ियों की अदला बदली करने के अलावा अपने खिलाड़ियों को दूसरी टीम को बेच सकती हैं। ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार फ्रेंचाइजियों को नीलामी की जानकारी सोमवार को दी गई।
 
प्रत्येक फ्रेंचाइजी को आईपीएल 2019 नीलामी के लिए 82 करोड़ रुपए दिए गए थे, जबकि 2020 सत्र के लिए यह राशि 85 करोड़ रुपए है। फ्रेंचाइजी टीमों को 2020 की अपनी टीमें तैयार करने के लिए 85 करोड़ रुपए आवंटित आवंटित किए गए थे। प्रत्येक फ्रेंचाइजी के पास तीन करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि के अलावा पिछले सत्र की बची राशि भी होगी।
 
दिल्ली कैपिटल के पास सबसे अधिक आठ करोड़ 20 लाख रुपए की राशि शेष बची है, जबकि राजस्थान रायल्स के पास 7 करोड़ 15 लाख रुपए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम नीलामी में 6 करोड़ 5 लाख रुपए के साथ उतरेगी। अगले साल फ्रेंचाइजियों के भंग होने से पहले इस साल होने वाली नीलामी अंतिम होगी। इसके बाद 2021 की टीमों के लिए नई भव्य नीलामी होगी।
 
लुभावनी टी-20 लीग आईपीएल का आयोजन प्रत्येक साल अप्रैल और मई में किया जाता है। आईपीएल 2020 के लिए फ्रेंचाइजियों के पास शेष बची राशि इस प्रकार है-
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख