Hanuman Chalisa
✕

IPL : अधिकतम तीन खिलाड़ी होंगे रिटेन, पहले खिलाड़ी को मिलेंगे 15 करोड़

Webdunia
बुधवार, 6 दिसंबर 2017 (19:26 IST)
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले साल जनवरी में होने वाली नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी टीमें अधिकतम तीन खिलाड़ी पुरानी टीमों से रिटेन कर पाएंगी और पहले रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ी को पंद्रह करोड़ रुपए मिलेंगे।


आईपीएल के संचालन परिषद की बुधवार को प्रशासकों की समिति के साथ हुई बैठक में खिलाड़ियों के रिटेनशन, सैलरी कैप, खिलाड़ी नियमन और अन्य मुद्दों को लेकर फैसले किए गए।

बैठक की अध्यक्षता आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने की। निलंबन हटने के बाद वापसी कर रही चेन्नई और राजस्थान की टीमें 2015 की अपनी पुरानी टीमों और 2017 में गुजरात और पुणे का हिस्सा रहे खिलाड़ियों में से रिटेनशन और राइट टू मैच का इस्तेमाल कर पाएंगीं।

खिलाड़ियों का रिटेनशन मुद्दा सबसे बड़ा था क्योंकि फ्रेंचाइजी टीमें रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की संख्या को लेकर एक मत नहीं थे। फ्रेंचाइजी टीमें अब रिटेनशन और नीलामी के दौरान राइट टू मैच के जरिए अधिकतम पांच खिलाड़ी रख सकती हैं। यदि नीलामी से पहले कोई टीम रिटेनशन नहीं रखती है तो वह नीलामी में अधिकतम तीन राइट टू मैच रख सकती है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख