नई दिल्ली। आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को आईपीएल के 2019 में होने वाले 12वें सत्र के लिए रिटेन किया है जबकि दिल्ली डेयरडेविल्स ने गौतम गंभीर और किंग्स इलेवन पंजाब ने युवराज सिंह का साथ छोड़ दिया है।
आईपीएल 12 के लिए दिसंबर में होने वाली नीलामी से पहले 8 फ्रेंचाइजी टीमों ने रिटेन किए और रिलीज किए खिलाड़ियों की घोषणा की। गुरुवार को खिलाड़ियों का अनुबंध बढ़ाने का अंतिम दिन था। 8 टीमों ने 44 विदेशी खिलाड़ियों सहित 130 खिलाड़ियों को रिटेन किया है।
चेन्नई का 2 वर्ष का प्रतिबंध समाप्त होने के बाद वापस अपनी पुरानी टीम में लौटे धोनी ने तीसरी बार चेन्नई को चैंपियन बनाया और टीम ने फिर उन पर अपना भरोसा दिखाया। विराट बेशक बेंगलुरु को चैंपियन नहीं बना पा रहे हैं लेकिन बेंगलुरु ने इस दिग्गज बल्लेबाज पर अपना भरोसा कायम रखा है।
111