21वीं सदी, साल 2024 और WTC Cycle में खेले गए घरेलू टेस्ट में भारत का सबसे खराब प्रदर्शन

WD Sports Desk
बुधवार, 6 नवंबर 2024 (12:10 IST)
न्यूजीलैंड से 0-3 की हार से भारत ने कई अनचाहे रिकॉर्ड बना लिए। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पुणे की हार के बाद  घरेलू टेस्ट के सबसे खराब कप्तान बन गए थे, अब मुंबई टेस्ट के बाद वह 4 के बाद 5 टेस्ट हार भारतीय जमीन पर झेल चुके हैं।

रोहित शर्मा की कप्तानी में इनमें से 4 हार इस साल हुई। साल के शुरुआत में इंग्लैंड से भारत हैदराबाद में 28 रनों से हारा था। वहीं एक हार साल 2023 में इंदौर में हुई थी जहां भारत ऑस्ट्रेलिया से 9 विकेट से हारा था।

किसी एक साल में घरेलू टेस्ट में सबसे ज्यादा हार का यह भारत के लिए संयुक्त रिकॉर्ड है। इससे पहले भारत 1 साल में 4 घरेलू टेस्ट 80-90 के दशक में हारा था। दक्षिण अफ्रीका साल 2000, ऑस्ट्रेलिया साल 2004 में और इंग्लैंड साल 2012 में भारतीय जमीन पर 2 टेस्ट जीता था।

तब की हार शायद इतना ज्यादा नुकसान नहीं करती जितना इस हार ने किया। इसका कारण यह है कि साल 2019 से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप शुरु हो गई। यह टेस्ट क्रिकेट  को दिलचस्प बनाने का एक तरीका था जिसमें शीर्ष की दो टीमें फाइनल खेलती है।
UNI

पहले दो चक्र में भारत फाइनल पहुंची जहां उसे 2021 में न्यूजीलैंड और 2023 में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा। भारत इन दोनों इन दोनों विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में इस कारण जगह बना पाया क्योंकि भारत ने दोनों चक्रों यानि कि 2019 से 2021 और फिर 2021 से 2023 में सिर्फ 1 घरेलू टेस्ट हारा था।

साल 2021 में इंग्लैंड ने चेन्नई में भारत को 221 रनों से हराया और साल 2023 में इंदौर में भारत ऑस्ट्रेलिया से 9 विकेट से हारा। भारत ने घरेलू स्थितियों बखूबी भुनाया।

ALSO READ: IPL Mega Auction की तारीखों का ऐलान, 1574 क्रिकेटरों ने किया रजिस्टर

लेकिन साल 2023 से 2025 के चक्र मेें भारत ने 4 घरेलू टेस्ट गंवाए। इंग्लैंड से भारत हैदराबाद में 28 रनों से हारकर सीरीज में 0-1 से पीछे था। हालांकि बचे 4 मैच जीतकर भारत ने पकड़ बनाई। बांग्लादेश के खिलाफ भारत 2-0 से जीता लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 से हारने के कारण उसकी फाइनल की आशा धूमिल हुई। कुल 10 घरेलू टेस्ट में भारत 6 जीता और 4 हारा।<>

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp, Telegram और Snapchat पर देती थी खुफिया जानकारी, पाकिस्तान के लिए जासूस बनी ज्योति मल्होत्रा के बारे में खौफनाक खुलासे

सैन्य कार्रवाई की शुरुआत में पाकिस्तान को सूचित करना अपराध : राहुल गांधी

Pakistan पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, जो दुस्साहस करेगा, भारत उसे सबक सिखाएगा

कौन हैं ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित स्वामी रामभद्राचार्य, राम जन्मभूमि फैसले में निभाई निर्णायक भूमिका

शहबाज शरीफ के जहरीले बोल, कहा- करारा जवाब देंगे, पाक सेना ने रचा इतिहास

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : कहीं गर्मी तो कहीं बारिश का कहर, जानिए देशभर में मौसम का हाल

IMF ने पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाईं, राहत कार्यक्रम के प्रति जोखिम को लेकर चेतावनी

हैदराबाद में चारमीनार के पास बिल्डिंग में भीषण आग, 17 की मौत

भारत पाकिस्तान में सीजफायर जारी, आज नहीं होगी DGMO लेवल की बातचीत

असदुद्दीन ओवैसी ने कॉलेज में क्रिकेट के दिनों को किया याद, कहा, कोहली जैसे और खिलाड़ी आएंगे

अगला लेख