भारतीय महिला खिलाड़ियों ने द. अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा किया

Webdunia
शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2019 (19:16 IST)
वडोदरा। कप्तान मिताली राज (66) और पूनम राउत (65) के शानदार अर्द्धशतकों से भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे वनडे में शुक्रवार को 5 विकेट से हरा कर रिकॉर्ड जीत हासिल की और 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली। 
 
दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 247 रन बनाए जबकि भारत ने 48 ओवर में ही 5 विकेट पर 248 रन बना कर जीत अपने नाम कर ली। भारतीय महिला टीम की लक्ष्य का पीछा करते हुए यह सबसे बड़ी जीत है। भारत ने इससे पहले दक्षिण अफ्रीका से ट्वंटी-20 सीरीज 3-1 से जीती थी। 
 
मिताली और पूनम ने तीसरे विकेट के लिए 129 रन की बड़ी साझेदारी कर जीत का आधार तैयार किया। पूनम ने 92 गेंदों पर 65 रन में 7 चौके लगाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। मिताली ने 82 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 66 रन बनाए। हरमनप्रीत कौर ने 27 गेंदों पर 5 चौकों और 1 छक्के के सहारे नाबाद 39 रन बनाए और भारत को जीत की मंजिल पर पहुंचाया। 
 
प्रिया पुनिया ने 20 और जेमिमा रोड्रिग्स ने 18 रनों का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से अयाबोंग खाका ने 69 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। 
 
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की पारी में लाउरा वोलवार्ट ने 98 गेंदों पर साथ चौकों की मदद से सर्वाधिक 69 रन बनाये। भारत की तरफ से शिखा पांडे ने 38 रन पर दो विकेट, एकता बिष्ट ने 45 रन पर दो विकेट और पूनम यादव ने 42 रन पर दो विकेट लिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More