भारतीय टेस्ट विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के पैतृक घर में चोरी की कोशिश

Webdunia
शनिवार, 25 अप्रैल 2020 (22:18 IST)
कोलकाता। भारतीय टेस्ट टीम के विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा ने शनिवार को कहा कि सिलीगुड़ी स्थित उनके पैतृक घर में शुक्रवार को चोरी की कोशिश की गई। 
 
घटना के समय घर में कोई नहीं था। पास में रहने वाले साहा के चाचा ने चोरी की कोशिश नाकाम कर दी और पुलिस को इसकी सूचना दी। इसमें लगभग छह बदमाश शामिल थे जो कार से फरार हो गए। 
 
साहा अब दक्षिण कोलकाता में अपने परिवार के साथ रहते है। उन्होंने कहा, ‘यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। हमने ऐसी चोरी के बारे में सिर्फ बचपन में सुना है। उम्मीद है पुलिस इस मामले को गंभीरता से देखेगी।’ 
 
साहा के बड़े भाई मुंबई में काम करते है जबकि उनके माता-पिता देशव्यापी बंदी (लॉकडाउन) के कारण कोलकाता में उनके साथ फंस गए है। साहा ने कहा, ‘बदमाशों को शायद इसके बारे में पता था। 
 
वे शुक्रवार की रात लगभग दो बजे पिछले दरवाजे से घुसे थे।’ उनके घर में सीसीटीवी लगा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More