Hanuman Chalisa

सूरमा बल्लेबाज क्रिस गेल जैसी हालत हो गई हार्दिक पांड्या की

Webdunia
शुक्रवार, 11 जनवरी 2019 (19:24 IST)
नई दिल्ली। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की हालत विंडीज के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल जैसी हो गई है। गेल को 3 साल पहले एक महिला एंकर पर कमेंट करना भारी पड़ा था। आमतौर पर विवादों में रहने वाले गेल का महिला एंकर पर किया गया कमेंट उन्हें भारी पड़ा था जिसके चलते उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी और उन पर जुर्माना भी लगाया गया था।
 
 
2016 में गेल ने बिग बैश लीग के दौरान महिला एंकर से छेड़खानी की थी। इस पर सोशल मीडिया पर काफी हंगामा मचा था जिसके बाद टीम मैनेजमेंट ने गेल पर जुर्माना भी लगाया था। बाद में गेल ने माफी भी मांगी थी।
 
गेल जैसी हालत भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और बल्लेबाज लोकेश राहुल की भी हो गई है, जो हाल में करण जौहर के टीवी शो 'कॉफी विद करण' में महिलाओं के बारे में कुछ अभद्र कमेंट करने पर विवादों में घिर गए हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे से टीम से बाहर कर दिया गया है और उनके खिलाफ अगली कार्रवाई होने तक उन्हें निलंबित करने की सिफारिश भी की गई है। आशंका जताई जा रही है कि पांड्‍या पूरी सीरीज से बाहर किए जा सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख