khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पंड्या की जगह शमी लॉर्ड्स टी-20 के लिए विश्व एकादश टीम में

Advertiesment
Hardik Pandya
दुबई। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को बीमार हार्दिक पंड्या की जगह विश्व एकादश टीम में शामिल किया गया है, जो 31 मई को विंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स में टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल राशिद को भी विश्व एकादश टीम में शामिल किया गया है।
 
 
इस मैच से होने वाली कमाई का उपयोग विंडीज में पिछले साल तूफान से क्षतिग्रस्त हुए स्टेडियमों के पुनर्निर्माण में किया जाएगा। शमी को पंड्या की जगह टीम में लिया गया है, जो वायरल संक्रमण के कारण हट गए थे।
 
दिनेश कार्तिक भारत के अन्य खिलाड़ी हैं जिन्हें विश्व एकादश में शामिल किया गया है। इस टीम में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के 2-2 तथा अफगानिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका का 1-1 खिलाड़ी शामिल किया गया है। राशिद इंग्लैंड के दूसरे खिलाड़ी हैं जिन्हें टीम में रखा गया है। टीम की अगुवाई इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन करेंगे।
 
आईसीसी विश्व एकादश टीम इस प्रकार है : इयोन मोर्गन (कप्तान) (इंग्लैंड), शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान), तमीम इकबाल (बांग्लादेश), दिनेश कार्तिक (भारत), राशिद खान (अफगानिस्तान), संदीप लामिचाने (नेपाल), मिशेल मैकलेनगन (न्यूजीलैंड), शोएब मलिक (पाकिस्तान), तिसारा परेरा (श्रीलंका), ल्यूक रोंची (न्यूजीलैंड), आदिल राशिद (इंग्लैंड) और मोहम्मद शमी (भारत)। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अफगानिस्तान टेस्ट से पहले साहा का अंगूठा चोटिल, खेलना संदिग्ध