Publish Date: Fri, 18 May 2018 (18:09 IST)
Updated Date: Fri, 18 May 2018 (18:25 IST)
नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का कहना है कि जब टीम महान खिलाड़ियों से भरी हो तो युवा क्रिकेटर हर दिन एक या दो चीजें सीख सकते हैं।
पांड्या ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि टीम में इतने सारे महान खिलाड़ी हैं और हर दिन हमें एक नई चीज सीखने को मिलती है, इसलिए मेरे लिए मुंबई इंडियंस के लिए खेलना सपने के साकार होने जैसा है।
इस मौके पर मुंबई इंडियंस के उनके साथी सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन भी उपस्थित थे। (भाषा)