Publish Date: Thu, 17 May 2018 (01:16 IST)
Updated Date: Thu, 17 May 2018 (01:31 IST)
मुंबई। आईपीएल-11 बुधवार को हुए मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच हुए मुकाबले में पंजाब ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मुंबई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 186 रन बनाए। मुंबई ने पंजाब को 187 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर मात्र 183 रन ही बना सकी। और मुंबई ने इस मैच को 3 रनों से जीत लिया। जानिए इस मैच के मुख्य बिंदु....
* पंजाब के अकिंत राजपूत को मुंबई के सूर्यकुमार यादव ने 4 गेंदों पर दो छक्के ओर दो चौके लगाए
* पंजाब के एंड्रयू टाई ने अपनी टीम के लिए 4 ओवर में 16 रन देकर मुंबई के 4 विकेट झटके
* पावर-प्ले में मुंबई की टीम 3 विकेट खोकर मात्र 60 रन ही बना सकी
* रविचंद्रन अश्विन ने दो विकेट, अकिंत राजपूत ने ओर मार्कस स्टोइनिस ने 1-1 विकेट लिए
* 10वें ओवर में मैदान की फ्लड लाइट खाराब होने से खेल को रोकना पड़ा
* पंजाब से लोकेश राहुल का बल्ला फिर चला 60 गेंद पर 94 रनों की विस्फोटक पारी खेली
* कीरोन पोलार्ड ने क्रुणाल पांड्या के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 30 गेंदों पर 66 रन जोड़े
* पोलार्ड ने 23 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से इस सत्र का पहला अर्द्धशतक बनाया
* मुंबई के लिए ईशान किशन ने 12 गेंदों पर 20 रन ओर सूर्यकुमार यादव ने 15 गेंदों पर 27 रन बनाए
* मुंबई टीम से जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 15 रन देकर तीन सफलता दिलाई