रांची में महेंद्र सिंह धोनी ने नहीं किया धोनी पैवेलियन का उद्घाटन, जानिए क्या है वजह

Webdunia
गुरुवार, 7 मार्च 2019 (08:22 IST)
रांची। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दुनिया के बेहतरीन मैच फिनिशरों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने पूर्व जेएससीए स्टेडियम में उनके नाम पर रखे गए पैवेलियन का उदघाटन करने से विनम्रता से इनकार कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे से पूर्व जेएससीए के सचिव देबाशीष चक्रवर्ती ने किया। 
 
वानखेड़े स्टेडियम में सुनील गावस्कर स्टैंड और फिरोजशाह कोटला में वीरेंद्र सहवाग गेट की तरह झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) में अब ‘महेंद्र सिंह धोनी पैवेलियन’ होगा।
 
चक्रवर्ती ने बताया कि पिछले साल एजीएम में नार्थ ब्लॉक का नामकरण धोनी के नाम पर करने का फैसला किया गया था। धोनी हालांकि इसका उदघाटन करने के लिए तैयार नहीं हुए हैं। चक्रवर्ती ने कहा कि हमने धोनी से आग्रह किया लेकिन उन्होंने कहा कि दादा अपने ही घर में क्या उदघाटन करना। वह अब भी पहले की तरह विनम्र हैं।
 
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच धोनी का अपने गृहनगर में अंतिम मैच हो सकता है और जेएससीए के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि उन्होंने इसके लिए कोई विशेष योजना नहीं बनाई है।
 
उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज में भारत 2-0 से आगे चल रहा है। रांची में खेले जाने वाले मैच को जीतकर भारत सीरीज में 3-0 की अपराजेय बढ़त लेने उतरेगा।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख