पांडे और रायुडु की पारियों से भारत 'बी' और भारत 'ए' को मिली जीत

Webdunia
गुरुवार, 23 अगस्त 2018 (20:17 IST)
बेंगलुरु। मनीष पांडे (95) और अंबाती रायुडु (62) की नाबाद पारियों की मदद से भारत 'बी' और भारत 'ए' ने चतुष्कोणीय एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला के अलग-अलग मैचों में गुरुवार को यहां क्रमश: दक्षिण अफ्रीका 'ए' और ऑस्ट्रेलिया 'ए' को हराया। भारत 'बी' ने बारिश से प्रभावित मैच  में दक्षिण अफ्रीका 'ए' को डकवर्थ लुईस पद्धति से 31 रनों से हराया जबकि भारत 'ए' ने ऑस्ट्रेलिया 'ए' पर 5 विकेट से जीत दर्ज की।
 
 
अलूर में खेले गए मैच में दक्षिण अफ्रीका 'ए' की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.3 ओवरों में 231 रनों पर आउट हो गई। उसकी तरफ से सेनुरन मुथुसामी ने सर्वाधिक 55 रन बनाए जबकि फरहान बेहारडीन ने 43 रन का योगदान दिया। प्रसिद्ध कृष्णा ने 49 रन देकर 4 और श्रेयस  गोपाल ने 42 रन देकर 3 विकेट लिए।
 
इसके जवाब में भारत 'बी' ने जब 40.3 ओवरों में 5 विकेट पर 214 रन बनाए थे तभी बारिश शुरू हो गई। इसके बाद डकवर्थ लुईस पद्धति से परिणाम घोषित किया गया। पांडे ने शुभमान गिल (42) के साथ तीसरे विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी की।
 
चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन उसकी टीम 32 ओवरों में 151 रनों पर ढेर हो गई। मोहम्मद सिराज ने 68 रन देकर 4 और  कृष्णप्पा गौतम ने 31 रन देकर 3 विकेट लिए। भारत 'ए' ने रायुडु और कृणाल पंड्या (49) के  बीच 5वें विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी की मदद से 38.3 ओवरों में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

किंग कर लेगा, रोहित शर्मा खतरनाक नहीं मानते इस बांग्लादेशी गेंदबाज को

1 गोल से मेजबान चीन को हराकर भारत ने जीती एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी (Video)

ICC World Cup में पुरुषों और महिलाओं को मिलेगी समान पुरस्कार राशि

सूर्यकुमार यादव के कैच की नकल करने चला था यह पाकिस्तानी गेंदबाज, बुरी तरह हुआ ट्रोल

नए कोचिंग स्टाफ से कैसा है टीम इंडिया का तालमेल, रोहित शर्मा ने PC में बताया

अगला लेख
More