1 ओवर में 5 और कुल 17 छक्के जड़कर बेन स्टोक्स ने मानाया कप्तानी मिलने का जश्न

Webdunia
शनिवार, 7 मई 2022 (17:39 IST)
लंदन: इंग्लैंड के नए टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने इस सीज़न में अपने पहले काउंटी मैच में 17 छक्के लगाने का नया रिकॉर्ड बनाया। डरहम के लिए खेलते हुए स्टोक्स ने 161 रनों की पारी खेली।

राष्ट्रीय टीम का कप्तान बनाए जाने के बाद यह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में स्टोक्स की पहली पारी थी। उन्होंने वूस्टरशायर के विरुद्ध केवल 126 गेंदों का सामना करते हुए 161 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक ओवर में पांच और कुल मिलाकर रिकॉर्ड तोड़ 17 छक्के जड़ दिए। उन्होंने एक काउंटी मैच में 16 छक्कों के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा। ऑस्ट्रेलिया के ऐंड्रयू साइमंड्स ने ग्लेमॉर्गन के ख़िलाफ़ 1995 में और ग्रैम नेपियर ने सरे के ख़िलाफ़ 2011 में यह कारनामा किया था। मात्र 64 गेंदों पर स्टोक्स ने अपना शतक पूरा किया। इस पारी के दौरान उन्होंने पांचवें विकेट के लिए 220 रन भी जोड़े।

इस 30 वर्षीय हरफ़नमौला खिलाड़ी ने जॉश बेकर के एक ओवर में पांच लगातार छक्कों के साथ किसी डरहम खिलाड़ी द्वारा सबसे तेज़ प्रथम श्रेणी शतक जड़ दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड पॉल कॉलिंगवुड के नाम था जिन्होंने 2005 में 75 गेंदों पर सैकड़ा जड़ा था।

लंच के बाद आख़िरकार स्टोक्स को पवेलियन लौटना पड़ा। डरहम ने छह विकेट पर 580 रन बनाने के बाद अपनी पारी घोषित की। स्टोक्स दूसरे दिन की सुबह क्रीज़ पर आए थे और सधी हुई शुरुआत करने के बाद उन्होंने पावर हिटिंग का जलवा बिखेरा। यह दूसरा मौक़ा है जब स्टोक्स ने काउंटी चैंपियनशिप मुक़ाबले में पांच लगातार छक्के लगाए हैं। इससे पहले उन्होंने 2011 में हैंपशायर के विरुद्ध यह कीर्तिमान रचा था।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More