गंभीर से फिर दिया अफरीदी को सोशल मीडिया पर करारा जवाब

Webdunia
शनिवार, 18 अप्रैल 2020 (17:12 IST)
नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर और पाकिस्तान के पूर्व हरफनमौला शाहिद अफरीदी के बीच अपने खेलने के दिनों में मैदान पर और पिछले कुछ अर्से से सोशल मीडिया पर तकरार जगजाहिर है और गंभीर ने एक बार फिर अफरीदी को करारा जवाब देते हुए 2007 विश्व कप के फाइनल की याद दिलाई। 
 
ताजा मामला अफरीदी की आत्मकथा ‘गेम चेंजर’ में गंभीर के बारे में लिखी गई घटना के मीडिया में आने के बाद का है। यह किताब पिछले साल जारी हुई है। अफरीदी ने इसमें गंभीर के व्यवहार और रिकॉर्ड पर सवाल उठाते हुए कहा कि उसके साथ ‘एटीट्यूड’ की समस्या है। किताब के इस अंश का मीडिया में जिक्र होने के बाद गंभीर ने ट्विटर के जरिए अफरीदी को जवाब दिया। 
 
उन्होंने शनिवार को कहा, ‘जिसे अपनी उम्र याद नहीं, वह मेरे रिकॉर्ड को कैसे याद रखेगा। अफरीदी मैं आपको एक रिकॉर्ड याद दिलाता हूं। 2007 में टी20 विश्व कप का फाइनल, मुकाबला भारत बनाम पाकिस्तान था। 
 
गंभीर ने 54 गेंद में 75 रन बनाए थे जबकि अफरीदी ने एक गेंद में शून्य रन।’ भारतीय खिलाड़ी ने कहा, ‘इससे भी जरूरी चीज यह हम विश्व कप जीते। और हां, मैं झूठे, देशद्रोही और अवसरवादियों के प्रति सख्त रवैया रखता हूँ।’ अफरीदी ने अपनी किताब में लिखा है कि उन्हें गौतम गंभीर और दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न के खिलाफ खेलना बहुत पसंद था क्योंकि ये दोनों ही छींटाकशी पर प्रतिक्रिया देते थे। 
 
उन्होंने गंभीर के बारे में लिखा, ‘कुछ प्रतिद्वंद्विता व्यक्तिगत थी, कुछ पेशेवर। लेकिन गंभीर का मामला अलग था। बहुत खराब गौतम। उसका व्यवहार अच्छा नहीं था।’अफरीदी ने 2007 एशिया कप का भी जिक्र करते हुए कहा कि वह रन दौड़ते समय मुझ से भिड़ गया था, तब अंपायर को दखल देना पड़ा। 
 
इससे पहले जब जम्मू कश्मीर से विशेष दर्जा वापिस लिया गया था, तब भी अफरीदी ने इसके विरोध में ट्वीट किया था जिसका उस समय गंभीर  ने माकूल जवाब दिया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More