5 क्रिकेटर जो आज राजनीति की पिच पर हैं

Webdunia
शुक्रवार, 22 मार्च 2019 (17:28 IST)
नईदिल्ली। राजनीति में क्रिकेट खिलाड़ियों का आना आम बात है। खासकर दक्षिण एशियाई देशों में कई क्रिकेटर राजनीति में भाग्य आजमाने आ जाते हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान तो खुद पाक क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैं। भारत में भी सूरत ए हाल कुछ अलग नहीं है। आइए जानते हैं पांच क्रिकेटरों के बारे में जो अभी तक राजनीति में है।

 
कीर्ति आजाद
हाल ही में भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए सांसद कीर्ति आजाद सन 1983 की विश्वकप विजेता टीम का हिस्सा थे। लंबे समय से भाजपा से वह जुड़े रहे। दिल्ली क्रिकेट बोर्ड के भ्रष्टाचार पर बोलने के कारण आलाकमान उनसे नाराज हुआ। उन्होंने अरुण जेटली की भी काफी आलोचना की जिसके कारण उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। उन्होंने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस का दामन थाम लिया।
 
नवजोत सिंह सिद्धू
हाल ही में कई सुर्खियों में आए नवजोत सिंह सिद्धू  पंजाब में भाजपा के सिपहसालार हुआ करते थे। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में अरुण जेटली के लिए सीट खाली की थी। पार्टी से असंतुष्ट नवजोत ने पहले तो आवाज ए पंजाब पार्टी का गठन किया लेकिन फिर कीर्ति की ही तरह उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया। फिलहाल वह कैप्टन अमरिंदर की पंजाब सरकार में मंत्री हैं।
 
मो अजहरुद्दीन 
लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट के कप्तान रहे मो अजहरुद्दीन ने भी राजनीति की पिच पर कुछ हाथ दिखाए। मैच फिक्सिंग प्रकरण के कारण उनका करियर 2001 तक समाप्त हो गया था। इसके बाद उन्होंने साल 2009 में कांग्रेस की सदस्यता ली और उस ही साल मुरादाबाद सीट जीतकर लोकसभा में चुनकर आए। इस साल उन्होंने सिकंदराबाद सीट से लड़ने की चाह रखी है। 
 
चेतन चौहान
मशहूर टेस्ट क्रिकेटर और सुनील गावस्कर के साथी चेतन चौहान भाजपा से एक नहीं दो बार लोकसभा का चुनाव जीते हैं। उत्तर प्रदेश की अमरोहा सीट पर उन्होंने यह विजय प्राप्त की। अगस्त 2018 से वह उत्तर प्रदेश में युवा एवं खेल मंत्री हैं।
 
गौतम गंभीर 
पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी गौतम गंभीर आज भाजपा में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली और रविशंकर ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। गंभीर दिल्ली की नई दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद गंभीर ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहा हूं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs AUS : इन भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ योजना बनाने पर होगा ऑस्ट्रेलिया का ध्यान

IND vs BAN :149 रनों पर भारतीय पेस बेट्री ने चेपॉक पर समेटी बांग्लादेश की पहली पारी

जसप्रीत बुमराह ने पूरे किए 400 विकेट, कपिल देव, मोहम्मद शमी जैसे खास गेंदबाजों की लिस्ट में हुए शामिल

चेन्नई में छठा टेस्ट शतक जमाकर रविचंद्रन अश्विन ने की महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी

युजवेंद्र चहल के लगातार दूसरे मैच में 5 विकेट से नॉर्थम्पटनशायर की शानदार जीत

अगला लेख
More