2 भारतीय तेल कंपनियों को रूस से नहीं मिलेगा सस्ता क्रूड ऑयल

Webdunia
गुरुवार, 9 जून 2022 (10:39 IST)
नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के दौरान सस्ता तेल खरीदने की फिराक में जुटी भारतीय कंपनियों को रूस ने बड़ा झटका दिया है। रूस में कच्चे तेल की सबसे बड़ी उत्पादक कंपनी रोसनेफ्ट ने भारत की 2 तेल वितरक कंपनियों के साथ क्रूड ऑयल की खरीद के सौदा समझौते पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया।
 
समाचार एजेंसी रायटर्स के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रोसनेफ्ट ने कुछ देशों के साथ तेल आपूर्ति का सौदा कर लिया है। अब भारतीय कंपनियों को देने के लिए उसके पास अतिरिक्त तेल नहीं बचा है।
 
रोसनेफ्ट इंडियन ऑयल से तेल बिक्री के लिए सौदा करने को राजी है। उसने बाकी की 2 तेल कंपनियां भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम को तेल देने से इनकार कर दिया है।
 
युद्ध के मद्देनजर पश्चिमी देशों ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं। कई यूरोपीय देशों ने रूस से कच्चे तेल और गैस  खरीदना भी बंद कर दिया। इन प्रतिबंधों के बाद से ही भारतीय तेल कंपनियां रूस से सस्ता तेल खरीदने की फिराक में जुट गई थीं। बहरहाल इन कंपनियों को अब बाजार से महंगा तेल खरीदना होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : इन राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश, कहां गिरेगी बर्फ?

मस्क की टेस्ला ने भारत में शुरू की भर्ती, EV बाजार में एंट्री के संकेत

नई दिल्ली स्टेशन पर क्यों मची भगदड़? RPF ने रिपोर्ट में किया खुलासा

GIS 2025: जीआईएस में औद्योगिक निवेश और आर्थिक विकास की संभावनाओं पर होगा मंथन

रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, गिरफ्तारी पर क्या कहा?

अगला लेख
More