Hanuman Chalisa
✕

रुपया फिर धड़ाम, त्योहार के समय बढ़ेगी महंगाई, क्या-कितना महंगा होगा...

Webdunia
गुरुवार, 4 अक्टूबर 2018 (14:46 IST)
डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया लगातार टूटता जा रहा है। सरकार के प्रयासों के बाद भी रुपए का अवमूल्यन जारी है। 1 डॉलर की कीमत 73.5 रुपए के पार निकल गई है। 
 
गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे की कमजोरी के साथ 73.60 के स्तर पर खुला है, जो अब तक का सबसे निचला स्तर है। वहीं खुलने के बाद डॉलर के मुकाबले रुपया 73.70 तक टूट गया। 
 
कुछ ही दिनों में त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है। कमजोर होते रुपए का सीधा असर पेट्रोलियम उत्पादों पर पड़ेगा। खाने-पीने की चीजों और दूसरे जरूरी सामानों के ट्रांसपोर्टेशन के लिए डीजल प्रयोग होता है। ऐसे में डीजल महंगा होते ही इन सारी जरूरी चीजों के दाम बढ़ेंगे। माल ढुलाई का असर आम आदमी से जुड़ी हर वस्तु होता है।
 
अगर पेट्रोलियम उत्पाद महंगे हुए तो पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ साबुन, शैम्पू, पेंट इंडस्ट्री की लागत बढ़ेगी, जिससे ये प्रोडेक्ट भी महंगे हो सकते हैं। सरकार ने व्यापार घाटे और गिरते रुपए को संभालने के लिए एसी, फ्रिज समेत 19 अन्य वस्तुओं पर आयात शुल्क 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ा दिया था। इससे भी इनकी कीमतों में बढ़ोतरी हुई।

जानकारों के मुताबिक ऑटो इंडस्ट्री की लागत बढ़ेगी। इससे वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

मस्जिद में छुपा था लश्कर कमांडर लतीफ भट, वीडियो कॉल पर सरेंडर की अपील ठुकराई; मुठभेड़ में ढेर

खतरनाक हुआ चक्रवात 'अकवान', समुद्र में उठेंगी 2 मीटर ऊंची लहरें; 2 लाख लोगों को सुरक्षित निकालने की तैयारी

LIVE: कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर आतंकी लतीफ भट ढेर

दस्तावेज लीक के बाद घिरा डॉयचे बैंक, शेयरों में आई बड़ी गिरावट

अगला लेख