Hanuman Chalisa

सोना 110 रुपए चमका, चांदी 100 रुपए फिसली

Webdunia
शुक्रवार, 6 जुलाई 2018 (18:42 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार के सुस्त रहने के बीच घरेलू स्तर पर डॉलर की तुलना में रुपए पर बने दबाव से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 110 रुपए चमककर 31,690 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा जबकि चांदी 100 रुपए फिसलकर 40,500 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
 
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 0.20 प्रतिशत उतरकर 1254.86 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अमेरिका का सोना वायदा 0.23 प्रतिशत उतरकर 1254.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चांदी 0.05 प्रतिशत गिरकर 16 डॉलर प्रति औंस पर रही।
 
वैश्विक स्तर से मिले नरमी के संकेतों के बीच स्थानीय बाजार में पीली धातु 110 रुपए चमक गई। सोना स्टैंडर्ड 110 रुपए की बढ़त लेकर 31,690 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। सोना बिटुर भी 110 रुपए चमककर 31,540 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा जबकि गिन्नी में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 24,800 रुपए प्रति 8 ग्राम पर टिकी रही।
 
इसके विपरीत सफेद धातु की चमक फीकी पड़ गई, क्योंकि औद्योगिक मांग नहीं आ रही है। चांदी हाजिर 100 रुपए गिरकर 40,500 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। इस दौरान चांदी वायदा में तेजी रही और यह 39,782 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही जबकि सिक्का लिवाली और बिकवाली में कोई बदलाव नहीं हुआ और ये क्रमश: 75 हजार रुपए और 76 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
 
कारोबारियों का कहना है कि घरेलू स्तर पर मांग नहीं आ रही है लेकिन अमेरिकी मुद्रा की तुलना में रुपए पर बने दबाव के कारण कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

नवीनतम

Royal Enfield Classic 350 का 2026 अपडेट लॉन्च, अब मिलेगा Slipper Clutch और Fast USB Type-C Charger; जानें नई कीमतें

पत्नी ने घर छोड़ा तो बेटा बन गया हैवान, बुजुर्ग मां को इतना पीटा कि मौत हो गई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा बुलडोजर, 40 में से 38 कमरे अवैध

रथयात्रा विशेष : जब नरेन्द्र मोदी ने बदल दिया था अहमदाबाद रथयात्रा का इतिहास, आज भी निभाते हैं यह नियम

ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका! राज्यसभा सांसद कोएल मल्लिक ने दिया इस्तीफा

अगला लेख