Hanuman Chalisa

नरम मांग से सोना फिसला, चांदी में भी गिरावट

Webdunia
सोमवार, 2 जुलाई 2018 (18:17 IST)
नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक रुख के बीच स्थानीय आभूषण कारोबारियों की नरम मांग से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 20 रुपए गिरकर 31,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा।
 
औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का निर्माताओं का उठाव घटने से चांदी पर दबाव देखा गया। चांदी 250 रुपए गिरकर 40,350 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। बाजार सूत्रों ने कहा कि अमेरिकी मुद्रा के मजबूत रहने के साथ वैश्विक स्तर पर सोने में नरम रुख रहा। पिछले हफ्ते आए अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों ने फेडरल रिजर्व के भविष्य में ब्याज दरों में वृद्धि किए जाने के नजरिए का समर्थन किया जिसके चलते डॉलर मजबूत हुआ।
 
वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.37 प्रतिशत गिरकर 1,247.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी 1.06 प्रतिशत गिरकर 15.92 डॉलर प्रति औंस पर रही। इसके अलावा स्थानीय आभूषण कारोबारियों एवं खुदरा विक्रेताओं की नरम मांग से भी सोने के भाव में गिरावट रही। 
 
राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 20-20 रुपए गिरकर 31,400 रुपए और 31,250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। पिछले 2 कारोबारी सत्रों में सोना 230 रुपए गिरा था, हालांकि 8 ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपए प्रति इकाई पर टिकी रही।
 
चांदी हाजिर 250 रुपए गिरकर 40,350 रुपए प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलीवरी 185 रुपए गिरकर 39,040 रुपए प्रति किलोग्राम पर रह गई, वहीं दूसरी ओर चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 75,000 रुपए और 76,000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्वस्तर पर रहा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

सोने के आयात में 70% गिरावट, मोदी की अपील और बढ़े शुल्क का दिखा असर

भविष्य की सैन्य ताकत के लिए भारत का स्वदेशी ड्रोन पर जोर

Top News 19 June : हार्मुज स्ट्रेट से अमेरिकी नाकेबंदी हटी, ईरान से वार्ता टली; सोने के आयात में 70% गिरावट

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पर अमेरिकी जांच, मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के आरोपों की पड़ताल तेज

PM मोदी-ट्रंप बैठक का असर, अंतिम चरण में पहुंचा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता

अगला लेख