Hanuman Chalisa

आभूषण विक्रेताओं की खरीदारी से सोना 100 रुपए चढ़ा

Webdunia
शुक्रवार, 11 मई 2018 (18:11 IST)
नई दिल्ली। सोने की कीमतों में तेजी का सिलसिला शुक्रवार को लगातार 6ठे दिन जारी रहा। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए की बढ़त के साथ 32,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो इसका 2 सप्ताह का उच्चस्तर है। स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सतत खरीदारी से सोने में तेजी आई।
 
 
औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी भी 330 रुपए की बढ़त के साथ 41,000 रुपए के स्तर को पार कर 41,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। कारोबारियों ने कहा कि मौजूदा शादी-ब्याह के सीजन की वजह से स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लिवाली तथा विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख से यहां सोने में तेजी रही।
 
वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.01 प्रतिशत बढ़कर 1,321.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी भी 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16.69 डॉलर प्रति औंस रही। राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता 100-100 रुपए के लाभ से क्रमश: 32,400 और 32,250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह 25 अप्रैल के बाद इसका उच्चस्तर है। पिछले 5 सत्रों में सोना 320 रुपए मजबूत हुआ है। गिन्नी के भाव 24,800 रुपए प्रति 8 ग्राम पर कायम रहे।
 
सोने की तर्ज पर चांदी हाजिर 330 रुपए की बढ़त के साथ 41,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। साप्ताहिक डिलीवरी के भाव भी 330 रुपए की बढ़त के साथ 40,400 रुपए प्रति किलोग्राम रहे। चांदी सिक्का लिवाल 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा और बिकवाल 76,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर कायम रहा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अयोध्या राम मंदिर चोरी के 81 लाख कैसे बरामद हुए? चंपत राय की चिट्‍ठी से खुला बड़ा राज

ITR Filing 2026 Deadline: 31 जुलाई से पहले ऐसे भरें आयकर रिटर्न, पेनल्टी से बचें

Weather Alert : देशभर में मानसून हुआ एक्टिव, दिल्ली समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गुजरात-असम में बाढ़ से बिगड़े हालात

सस्ते Electric Scooters की होने वाली है इंट्री, Ather से Honda तक मचेगी हलचल

क्या जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद हो गए? दिल्ली पुलिस ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या है पूरा सच?

सभी देखें

नवीनतम

PM Modi के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में नोएडा में मुकदमा दर्ज, युवती और परिजन फरार, केस दिल्ली ट्रांसफर

Kanwar Yatra 2026 : मेरठ रेंज में हाईअलर्ट, AI कैमरों और ड्रोन से होगी कांवड़ियों की पल-पल निगरानी, 34000 से ज्यादा कैमरे तैनात

अयोध्या राम मंदिर चोरी के 81 लाख कैसे बरामद हुए? चंपत राय की चिट्‍ठी से खुला बड़ा राज

iPhone 18 Pro Max vs Pixel 11 Pro XL: अगस्त में Google और सितंबर में Apple की टक्कर, जानें कौन होगा सबसे दमदार?

धमकी के बाद छिपकर रहे थे दीपके के माता-पिता, CJP नए आंदोलन की तैयारी में

अगला लेख