Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 290 अंक चढ़ा, निफ्टी 10,800 अंक के पार

Webdunia
शुक्रवार, 11 मई 2018 (18:00 IST)
मुंबई। धातु, बैंकिंग, पूंजीगत वस्तुएं और ऊर्जा समूह के शेयरों में हुई जबर्दस्त लिवाली के दम पर शुक्रवार को सेंसेक्स 290 अंक मजबूत हो गया और निफ्टी 10,800 अंक के पार चला गया। ब्रोकरों ने कहा कि एशियाई बाजारों की मजबूती, यूरोपीय बाजारों के बढ़त में खुलने और वॉल स्ट्रीट के पिछले दिवस तेजी में बंद होने से भी धारणा को बल मिला।
 
बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 289.52 अंक यानी 0.82 प्रतिशत मजबूत होकर 35,535.79 अंक पर बंद हुआ। सत्र के दौरान यह 35,596.15 अंक के सर्वोच्च स्तर तक भी पहुंचा।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 89.95 अंक यानी 0.84 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,812.05 अंक पर बंद हुआ। सप्ताह के दौरान सेंसेक्स 620.41 अंक यानी 1.78 प्रतिशत और निफ्टी 188.25 अंक यानी 1.77 प्रतिशत मजबूत हुआ है।
 
शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 900.69 करोड़ रुपए की खरीदारी की जबकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 364.88 करोड़ रुपए की बिकवाली की। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान के हमलों से 8 देशों में अमेरिका के 16 सैन्य ठिकाने क्षतिग्रस्त, बढ़ा तनाव; वार्ता पर भी अनिश्चितता

पंजाब विधानसभा में भगवंत मान पर शराब पीकर आने का आरोप, BJP बोली- लोकतंत्र का अपमान

जबलपुर में क्रूज डूबने से पहले के दृश्‍य, म्यूजिक-मस्ती में खुश थे सभी, अचानक ऊंची लहरों ने डूबा दी जिंदगी

फलोदी, कोलकाता नहीं, अमेरिकी ‘पॉलीमार्केट’ ने कर दी बंगाल चुनाव पर विस्‍फोटक भविष्‍यवाणी, ट्रेडिंग में व्हेल ट्रेडर्स की एंट्री

ट्रंप का ईरान पर 'Final Blow' प्लान? जानें क्या है सेंटकॉम की 'शक्तिशाली' सैन्य योजना

सभी देखें

नवीनतम

भाजपा में जाते ही संदीप पाठक पर 2 FIR, हो सकते हैं गिरफ्तार

राजा हत्‍याकांड में आरोपी राज कुशवाहा की जमानत खारिज, सोनम शिलांग के होटल में ठहरी, बाहर जाने की मनाही

देश में सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम की शुरुआत, मोबाइल पर सायरन के साथ आया अलर्ट मैसेज, इमरजेंसी में तुरंत पहुंचेगी सूचना

पुणे में 4 साल की मासूम के साथ रूह कांपने वाली दरिंदगी; 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Exit Poll: बंगाल में क्या युवा वोटर्स बनेंगे किंगमेकर, रिकॉर्ड मतदान ने बढ़ाई सियासी दलों की धड़कनें?

अगला लेख