सस्ता हुआ खाद्य तेल, जानिए क्या हैं दाम...

Webdunia
शनिवार, 29 मई 2021 (10:28 IST)
नई दिल्ली। आयात शुल्क कम किए जाने संबंधी अफवाहों के झूठा साबित होने से विदेशों में खाद्य तेलों के भाव गिरावट के साथ बंद हुए। इसका असर दिल्ली तेल तिलहन बाजार पर भी पड़ा। यहां शुक्रवार को घरेलू तेल तिलहनों के दाम में भी नरमी रही। परिणामस्वरूप सरसों, मूंगफली, सोयाबीन, बिनौला तथा पाम एवं पामोलीन तेल की कीमत गिरावट दर्ज हुई।
 
आयातित तेलों के दाम घटने का असर सरसों, मूंगफली, सोयाबीन, बिनौला, पाम और पामोलीन पर भी दिखा जिनके भाव गिरावट के साथ बंद हुए।
 
सरसों  तेल में मिलावट पर रोक : 8 जून से सरसों तेल की मिलावट पर रोक लगाने के फैसले के बाद सोयाबीन डीगम और पामोलीन की मांग कमजोर हुई है। इसकी वजह से इन आयातित तेलों के भाव भी काफी नरम पड़े हैं। इस रोक की वजह से घरेलू उपभोक्ताओं को बिना मिलावट वाला तेल उपलब्ध होगा वहीं देश में सरसों का आगामी उत्पादन बढ़ना तय है क्योंकि मौजूदा ऊपज के लिए किसानों को बेहतर दाम मिले हैं।
 
महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान में सोयाबीन के बीज के लिए अच्छे दाने की किल्लत है। सरकार को इन जगहों पर बीज के लिए सोयाबीन के बेहतर दाने का इंतजाम जल्द से जल्द करना चाहिए।
 
सूत्रों का कहना है कि तेल- तिलहन बाजार में झूठी अफवाहों के कारण किसानों, उत्पादकों और उद्योग सभी को नुकसान होता है। ऐसे में सरकार को अफवाह फैलाने वाले शरारती तत्वों से कड़ाई से निपटना चाहिए। देश को यदि विदेशी खाद्य तेल कंपनियों की मनमानी से बचाना है तो तेल तिलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करना जरूरी है।
 
बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपए प्रति क्विंटल)
-सरसों तिलहन - 7,350 - 7,400 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपए।
-मूंगफली दाना - 5,820 - 5,865 रुपए।
-मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 14,250 रुपए।
-मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,305 - 2,335 रुपए प्रति टिन।
-सरसों तेल दादरी- 14,500 रुपए प्रति क्विंटल।
-सरसों पक्की घानी- 2,315 -2,365 रुपए प्रति टिन।
-सरसों कच्ची घानी- 2,415 - 2,515 रुपए प्रति टिन।
-तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,000 - 17,500 रुपए।
-सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,000 रुपए।
-सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,900 रुपए।
-सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,750 रुपए।
-सीपीओ एक्स-कांडला- 11,750 रुपए।
-बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,650 रुपए।
-पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,600 रुपये।
-पामोलिन एक्स- कांडला- 12,450 (बिना जीएसटी के)
-सोयाबीन दाना 7,750 - 7,850, सोयाबीन लूज 7,650 - 7,700 रुपए
-मक्का खल 3,800 रुपए

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोहन भागवत के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- RSS और मुसलमान समंदर के 2 किनारे हैं जो...

Operation Sindoor से Pakistan में कैसे मची थी तबाही, सामने आया नया वीडियो

लश्कर का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत में हुए 3 बड़े आतंकी हमलों में था शामिल

दरवाजे पर बारात और दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा, झोलाछाप डॉक्टर के कारण मातम में बदली खुशियां

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

सभी देखें

नवीनतम

मुंबई में 2 परिवारों के बीच झड़प में 3 लोगों की मौत, 4 घायल

सैन्य भर्ती केंद्र पर आत्मघाती हमला, 13 लोगों की मौत

Operation Sindoor पर अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर का विवादित पोस्ट, दिल्ली से गिरफ्तार

Jyoti Malhotra : क्या पहलगाम हमले से जुड़े हैं ज्योति मल्होत्रा के तार, 5 दिन की पुलिस रिमांड पर, होगा पाकिस्तान की साजिश का खुलासा

दुनियाभर में झूठ परोसेगा Pakistan, विदेशों में जाएगा PAK का प्रतिनिधिमंडल, बिलावल भुट्टो करेंगे नेतृत्व

अगला लेख