dharma sangrah
✕

यूपी के सीतापुर में शादी में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से 4 की मौत

Webdunia
शनिवार, 29 मई 2021 (10:24 IST)
सीतापुर। उत्तरप्रदेश के सीतापुर जिले में हाईटेंशन तार से करंट लगने से 4 लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य बुरी तरह झुलस गए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना सीतापुर जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र के हनुमानपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक वैवाहिक समारोह के दौरान घटी।

ALSO READ: ग्रेटर नोएडा में शादी समारोह के दौरान डीजे में फैला करंट, एक की मौत
 
सीतापुर के जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि एक शादी के पंडाल में लोग जलपान कर रहे थे कि अचानक आई आंधी से पंडाल उखड़कर ऊपर बिजली की हाईटेंशन तार से सट गया। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने पंडाल पकड़ने की कोशिश की तो उन्हें करंट का तेज झटका लगा। उन्होंने बताया कि इस घटना में 8 लोग गंभीर रूप से झुलस गए और उन्हें सीतापुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने 4 को मृत घोषित कर दिया।
 
अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि 2 व्यक्तियों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार चल रहा है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है और अस्पताल को हरसंभव उपचार के निर्देश दिए गए हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

साल 2020 में कहर बरपाने के बाद फि‍र आया कोरोना का PJ.2.1 वेरिएंट, क‍ितना खतरनाक है नया कोरोना?

‘जब प्रणब मुखर्जी ने जताई प्रधानमंत्री बनने की इच्छा’: सोनिया गांधी की नई किताब के इन खुलासों ने मचाई सियासी हलचल

‘सिग्नल और इमरजेंसी ब्रेक फेल...’ असम में पटरी से उतरी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस

श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक बनेगा गढ़मुक्तेश्वर व तिगरी मेलाः मुख्यमंत्री

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, अब ऊखीमठ में होंगे दर्शन

अगला लेख