Publish Date: Fri, 20 Mar 2020 (18:13 IST)
Updated Date: Fri, 20 Mar 2020 (18:16 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में तेजी के साथ सोना शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में 1,395 रुपए उछलकर 41,705 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोना गुरुवार को 40,310 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी की कीमत भी 2,889 रुपए बढ़कर 38,100 रुपए किलो पहुंच गई।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, चांदी की कीमत भी 2889 रुपए बढ़कर 38100 रुपए किलो पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, दिल्ली में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 1395 रुपए मजबूत हुआ। इसके कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के मूल्य में तेजी है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों मूल्यवान धातुओं में तेजी रही। सोने का भाव जहां 1,514 डॉलर प्रति औंस रहा वहीं चांदी की कीमत 12.96 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि जिंसों के दाम में सुधार के साथ सोने के भाव में तेजी आई है।