कमजोर मांग से सोने में गिरावट, चांदी भी लुढ़की

Webdunia
बुधवार, 12 दिसंबर 2018 (15:10 IST)
नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में दोनों कीमती धातुओं की चमक बढ़ने के बीच ऊंचे भाव पर सर्राफा कारोबारियों की खरीद कम होने से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना लगातार तीन दिन की बढ़त खोता हुआ 110 रुपए लुढ़ककर 32,540 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस बीच औद्योगिक मांग की सुस्ती से चांदी भी 25 रुपए सस्ती होकर 38,550 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंदन का सोना हाजिर आज 1.15 डॉलर की बढ़त के साथ 1,244.05 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.30 डॉलर चढ़कर 1,249.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर में मजबूती आने से पीली धातु की बढ़त सीमित रही है लेकिन अमेरिका-चीन विवाद के कारण सुरक्षित निवेश का आकर्षण बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.05 डॉलर की तेजी के साथ 14.59 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

वैश्विक तेजी के बावजूद जेवराती मांग सुस्त पड़ने से आज सोना स्टैंडर्ड 110 रुपए लुढ़ककर 32,540 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 32,390 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी हालांकि 25,000 रुपए पर टिकी रही।

औद्योगिक खरीदारी सुस्त पड़ने से चांदी हाजिर 25 रुपए की गिरावट के साथ 38,550 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी वायदा हालांकि 20 रुपए चमककर 38,180 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा के भाव पर स्थिर रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन और पाकिस्तान को लेकर सेना प्रमुख ने दिया बड़ा बयान

सशक्त नारी से ही प्रदेश और देश बन रहा सशक्त और समृद्ध : डॉ. मोहन यादव

UP में बड़ी नकल का खुलासा, प्रिंसीपल के घर में दे रहे थे परीक्षा, उत्तर पुस्तिका समेत 14 लोग गिरफ्तार

भाजपा के लिए काम कर रहे हैं कांग्रेस नेता, राहुल गांधी ने दी कड़ी चेतावनी

महिला दिवस पर कांग्रेस ने पंजाब की AAP सरकार को याद दिलाया यह वादा

सभी देखें

नवीनतम

मसूर दाल पर लगेगा 10 फीसदी आयात शुल्क, पीली मटर पर भी लिया बड़ा फैसला

महिला समृद्धि योजना पर आतिशी ने कहा, दिल्ली की महिलाओं के साथ धोखा हुआ

अमेरिका के कैलिफोर्निया में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एम्स में भर्ती, हालत स्थिर

महाराष्ट्र के मंत्री गुलाबराव पाटिल बोले, पर्स में मिर्च पाउडर और रामपुरी चाकू लेकर चलें महिलाएं

अगला लेख
More