dharma sangrah
✕

मध्यप्रदेश : इन मंत्रियों और दिग्गज नेताओं को करना पड़ा हार का सामना

Webdunia
बुधवार, 12 दिसंबर 2018 (14:20 IST)
मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने सरकार बनाने का दावा पेश‍ किया है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने 114 सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस ने दावा किया है कि उसने सरकार बनाने के लिए 122 विधायकों की सूची राज्यपाल को सौंपी है। वहीं दूसरी ओर 15 साल से सत्ता पर काबिज भाजपा की सरकार 109 सीटों पर सिमटकर रह गई है।

इन चुनावों में भाजपा के बड़े मंत्रियों और नेताओं को हार का मुंह देखना पड़ा है। एक नजर उन खास सीटों पर जिन पर दोनों ही पार्टियों के दिग्गज हारे। चुनाव के नतीजों में राज्य के लगभग एक दर्जन मंत्री और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं को भी हार का सामना करना पड़ा है। इनमें विधानसभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह (चुरहट), पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी (भोजपुर) और विधानसभा उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता राजेंद्र कुमार सिंह (अमरपाटन) शामिल हैं।

भाजपा के पराजित मंत्रियों में ओमप्रकाश धुर्वे, अंतर सिंह आर्य, दीपक जोशी, अर्चना चिटनीस, ललिता यादव, बालकृष्ण पाटीदार, लाल सिंह आर्य, उमाशंकर गुप्ता, रुस्तम सिंह, जयभान सिंह पवैया, नारायण सिंह कुशवाह, जयंत मलैया और शरद जैन शामिल हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अपने परंपरागत बुधनी विधानसभा क्षेत्र से 55 हजार से अधिक मतों से विजयी रहे। जबकि पिछली बार उनकी जीत का अंतर 80 हजार से अधिक वोट था।
Show comments

जरूर पढ़ें

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

नवीनतम

US के मियामी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, रनवे पर आपस में भिड़े दो विमान, व्‍यवस्‍था पर उठे सवाल

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

उत्तराखंड में बढ़ा मेडिकल का दायरा, 3 मेडिकल, 3 नर्सिंग कॉलेज शुरू, एमबीबीएस की 1700, नर्सिंग की 11,495 सीटें

उत्‍तराखंड में कल से शुरू होगी डिजिटल स्व-गणना, राज्यपाल-सीएम से शुरुआत, निदेशालय ने की पूरी तैयारी

लाभ पंचमी के दिन एक्शन मोड में DyCM हर्ष संघवी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ की अहम बैठक

अगला लेख