shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

त्योहारों पर सोना हुआ सस्‍ता, 40 रुपए टूटा, चांदी 100 रुपए चमकी

Advertiesment
Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में स्थिर मांग के बीच शनिवार को सोना 40 रुपए की गिरावट के साथ 32,550 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया, वहीं सिक्का निर्माताओं द्वारा उठान में तेजी से चांदी 100 रुपए चमककर 39,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।


विदेशों में सप्ताहांत पर सोने में रही गिरावट का असर भी शनिवार को स्थानीय बाजार पर दिखा। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को वहां सोना हाजिर 2.10 डॉलर की गिरावट में 1,233.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा तीन डॉलर चमककर 1,235.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.07 डॉलर की तेजी में 14.68 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नेशनल हेराल्ड की जमीन से काली कमाई कर रही है कांग्रेस, संबित पात्रा ने बोला हमला