मंदी की आशंका से कंपनियां सतर्क, क्या होगा भर्तियों पर असर?

Webdunia
गुरुवार, 5 जनवरी 2023 (15:27 IST)
नई दिल्ली। भारत में कॉरपोरेट कंपनियां 2022-23 की मार्च तिमाही में भर्तियों को लेकर सतर्क रूख अपना सकती हैं। गुरुवार को जारी एक सर्वेक्षण में कहा गया है कि मंदी की आशंका और मुद्रास्फीति के स्तर को लेकर चिंता बढ़ी है। यह सर्वे लगभग 3,030 सार्वजनिक और निजी नियोक्ताओं के बीच किया गया।
 
मैनपावर ग्रुप के रोजगार परिदृश्य सर्वे के अनुसार, सालाना और तिमाही आधार पर नियुक्ति के इरादे मार्च तिमाही में घटेंगे। इस दौरान शुद्ध रोजगार परिदृश्य केवल 32 प्रतिशत रहने की संभावना है। इस साल जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान 48 प्रतिशत कंपनियां नियुक्ति स्तर में वृद्धि कर सकती हैं, 16 प्रतिशत ने कम नियुक्तियां करने का इरादा जताया जबकि 34 प्रतिशत ने यथास्थिति बने रहने की बात कही।
 
मैनपावर ग्रुप इंडिया के प्रबंध निदेशक संदीप गुलाटी ने कहा कि नियोक्ता मंदी की आशंका और वैश्विक स्तर पर गहराती नरमी के चलते सतर्क हैं। पिछली तिमाही के दौरान सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उथल-पुथल की वजह भी यही थी।
 
मैनपॉवर ग्रुप के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी जोनास प्राइसिंग ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि अर्थशास्त्रियों ने जिन प्रतिकूल परिस्थितियों का अनुमान जताया था उन्होंने रोजगार बाजारों को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन और पाकिस्तान को लेकर सेना प्रमुख ने दिया बड़ा बयान

सशक्त नारी से ही प्रदेश और देश बन रहा सशक्त और समृद्ध : डॉ. मोहन यादव

UP में बड़ी नकल का खुलासा, प्रिंसीपल के घर में दे रहे थे परीक्षा, उत्तर पुस्तिका समेत 14 लोग गिरफ्तार

भाजपा के लिए काम कर रहे हैं कांग्रेस नेता, राहुल गांधी ने दी कड़ी चेतावनी

महिला दिवस पर कांग्रेस ने पंजाब की AAP सरकार को याद दिलाया यह वादा

सभी देखें

नवीनतम

Ranya Rao : कोर्ट में रो पड़ीं एक्ट्रेस रान्या राव, मानसिक उत्पीड़न का लगाया आरोप, कहा- DRI अधिकारियों ने दीं गालियां

'एक्स' ने फिर दिया धोखा, डाउन हुई सर्विस से मचा हाहाकार, लाखों यूजर्स परेशान

जीत की नींव रखने वाले...शमा मोहम्मद के बदले सुर, जीत के बाद रोहित शर्मा को किया सलाम, हुई ट्रोल

महाकुंभ में स्नान के लिए उपयुक्त था गंगा जल, सरकार ने लोकसभा में कहा

सुहागरात में ऐसा क्या हुआ कि हो गई दूल्हा-दुल्हन की मौत, पोस्टमार्टम से होगा खुलासा

अगला लेख
More