ramcharitmanas

कैसियो इंडिया ने पेश किया पहला जीएसटी कैलकुलेटर

Webdunia
सोमवार, 12 नवंबर 2018 (17:54 IST)
सांकेतिक फोटो

नई दिल्‍ली। कैसियो इंडिया ने भारतीय बाजार में पहला जीएसटी कैलकुलेटर पेश किया है। पिछले साल माल एवं सेवा कर लागू होने के बाद कैसियो इंडिया ने जीएसटी आधारित सभी गणनाओं के लिए एकल समाधान उपलब्‍ध कराने का मिशन शुरू किया है।

कंपनी ने बयान में कहा कि देशभर में पिछले एक साल से इनवॉयस की प्रक्रिया की बारीकियों को समझने के लिए अलग-अलग बाजारों का सर्वेक्षण कर कैसियो इंडिया ने दो नए नवोन्मेषण एमजे-120 जीएसटी और एमजे-12 जीएसटी की पेशकश की है।

कैसियो इंडिया के उपाध्यक्ष कुलभूषण सेठ ने कहा, कैलकुलेटर श्रेणी में बाजार में अग्रणी होने के कारण, कैसियो इंडिया सार्थक नवाचार करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो ग्राहकों की दिन-रात मदद करते हैं। दुनिया का पहला जीएसटी कैलकुलेटर पेश करते हुए हमें बेहद गर्व हो रहा है।

उन्होंने बताया कि इस कैलकुलेटर से इनवॉयस को मैनुअल तरीके से बेहद आसानी और परेशानी के बिना बनाया जा सकता है। कंपनी ने कहा कि एमजे-12 जीएसटी और एमजे-120 जीएसटी कैलकुलेटर में सभी पांच जीएसटी स्लैब शून्य, 5, 12, 18 और 28 इन-बिल्‍ट हैं।

जीएसटी स्‍लैब्‍स के लिए अलग बटनों से क्लिक की संख्‍या घटेगी और इस तरह इनवॉयस बनाने में लगने वाला समय कम हो जाएगा। टैक्‍स स्‍लैब को उद्योग की जरूरतों के अनुसार बदला जा सकता है। ये उत्पाद सभी प्रमुख स्टेशनरी दुकानों पर उपलब्ध होंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

नवीनतम

'कुत्ता या बिल्ली भी जीत जाएगा', क्या इसी ओवरकॉन्फिडेंस ने डुबो दी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट?

दतिया उपचुनाव में हार पर बोले कैलाश विजयवर्गीय, हार तो हार है, हल्के में नहीं ले सकते, लेकिन...

दतिया में हार के बाद बड़े एक्शन की तैयारी में भाजपा, जिला अध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी पर गिर सकती है गाज

मालिक को बचाने के लिए खतरनाक कोबरा से भिड़ गया टॉमी, जान देकर निभाई वफादारी, देखें VIDEO

JDU विधायक अनंत सिंह ने बताया बांकीपुर में भाजपा की हार का असली कारण

अगला लेख