शुक्र यदि है आठवें भाव में तो रखें ये 5 सावधानियां, करें ये 5 कार्य और जानिए भविष्य

अनिरुद्ध जोशी
बुधवार, 27 मई 2020 (10:30 IST)
वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह मीन में उच्च और कन्या में नीच का होता है। लाल किताब में सप्तम भाव शुक्र का पक्का घर है। सूर्य और चंद्र के साथ या इनकी राशियों में शुक्र बुरा फल देता है। लेकिन यहां आठवें घर में होने या मंदा होने पर क्या सावधानी रखें और क्या करें जानिए।

 
कैसा होगा जातक : इस खाने में शुक्र को 'चांडाल स्त्री' माना गया है। पत्नी के मुंह से निकला नकारात्मक वचन सत्य सिद्ध हो सकता है। व्यक्ति को अनायस धन प्राप्त होता है। इस घर में कोई भी ग्रह शुभ नहीं होता। शुक्र भी जहरीला हो जाता है। ऐसे जातक का वैवाहिक जीवन सुखमयी नहीं होता। ऐसे जातक की पत्नी दुख पाती है जिसके कारण वह गुस्सैल और अत्यधिक चिड़चिडी हो जाती है।
 
शुक्र की सावधानियां :
1. कोई भी वस्तु दान के रूप में स्वीकार न करें। 
2. किसी के लिए जमानत न दें और न ही कसम खाएं।
3. माता, भाई और बहन का आशीर्वाद लेते रहें और पत्नी से बनाकर रखें। उससे झूठ न बोलें और न उसे भ्रम में रखें।
4. चालचलन उत्तम रखें और नशा करना तो जहर समान समझें।
5. यदि दूसरे भाव में कोई ग्रह न हो तो 25 साल से पहले शादी न करें अन्यथा पत्नी के मरने की संभावना रहेगी।
 
क्या करें : 
1. दही से अपने गुप्तांगों को धोएं।
2. शुक्रवार का व्रत रखना जरूरी और खटाई न खाएं।
3. गाय को चारा खिलाते रहें।
4. तांबे के सिक्के या नीले फूल लगातार दस दिनों तक गटर या गंदे नाले में फेकें।
5. नियमित रूप से मन्दिर जाएं और पूजा स्थलों तथा मंदिरों में सिर झुकाएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वट सावित्री व्रत दो बार क्यों मनाया जाता है?

राशिनुसार विशेष उपाय: शनि जयंती पर पाएं भाग्य का साथ

प्रेमानंद महाराज ने गृहस्थ जीवन से पहले जीवनसाथी से कौन से सवाल पूछने की दी सलाह

वर्ष 2026 का भविष्यफल, जानिए क्या होने वाला है?

क्यों चर्चा में है पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हिन्दुओं का पवित्र शक्तिपीठ हिंगलाज माता मंदिर, जानिए पौराणिक महत्त्व

सभी देखें

नवीनतम

शनि प्रदोष व्रत बदल सकता हैं आपकी किस्मत, जानें महत्व और 5 लाभ

Aaj Ka Rashifal: व्यापार, नौकरी, रोमांस, करियर और सेहत की जानकारी, पढ़ें कैसा गुजरेगा 24 मई का दिन

24 मई 2025 : आपका जन्मदिन

24 मई 2025, शनिवार के शुभ मुहूर्त

राहु के कुंभ में गोचर से 4 राशियों का 18 माह तक रहेगा गोल्डन टाइम

अगला लेख