लाल किताब के अनुसार पत्थर की घट्टी घर में रखने से होगा ये चमत्कारिक फायदा

अनिरुद्ध जोशी
शुक्रवार, 17 सितम्बर 2021 (17:27 IST)
लाल किताब में घर में पत्थर की चक्की रखने की सलाह दी जाती है जिसे घट्टी कहते हैं। यह घट्टी बहुत ही चमत्कारिक लाभ देती है। यह घट्टी क्यों रखते हैं यह जाना भी जरूरी है। आओ जानते हैं कि चक्की रखने के क्या हैं फायदे।
 
 
1. चक्की के दो पाट या दो गोल पत्‍थर होते हैं। एक को बुध और दूसरे को शुक्र मान लीजिये। चक्की के नीचे वाला पत्‍थर शुक्र और ऊपर वाला पत्थर बुध है। 
 
2. बुध और शुक्र खाना नंबर 7 के मालिक हैं और घट्टी के बीच में जो कील होती है वह खाना नंबर 8 में होती है।
 
 
3. लाल किताब का 7वां घर वैवाहिक जीवन तथा गृहस्थी के हालात को बताता है। शुक्र स्त्री सुख, धन, संपत्ति और ऐश्‍वर्य का मालिक है और बुध व्यापार, नौकरी और अकल का मालिक है। दोनों के बगैर गृहस्थी चलना मुश्किल है। 
 
4. लाल किताब के मुताबिक गृहस्थ की चक्की खाना नंबर 7 में चलती है। चक्की के नीचे का पत्‍थर स्थिर रहता है और घूमने वाला पत्थर बुध है। इसकी कील खाना नंबर 8 में होती है।
 
 
5. सप्तम भाव का कारक बुध तथा भावेश शुक्र है। शुक्र को धरती और रिजक (धन) कहा गया है। बुध को अकाश और अकल कहा गया है। इस चक्की की कीली अर्थात धुरी आठवां घर होता है, जो शनि और मंगल का घर है। आठवें घर के ग्रह गोचर या वर्षफल में जब लग्न या अष्टम भाव में आएंगे तो आपसी संबंधों के फलस्वरूप शुभाशुभ फल देने में सक्षम होंगे।
 
6. यदि आपकी कुंडली में बुध और शुक्र के हालात सही नहीं है तो किसी लाल किताब के विशेषज्ञ को कुंडली दिखाकर यह चक्की घर में रखेंगे तो हालात सही हो जाएंगे। यह चक्की या घट्टी आपकी गृहस्थी को बेहतर रूप में चलाने में सक्षम है। इसे घर में रखने से गृहस्थी को नजर नहीं लगती है। 
 
7. यदि आपकी कुंडली के 12वें भाव में सूर्य हो या शुक्र और बुध साथ में बैठे हों और यह अशुभ हो रहे हों तो घर में एक चक्की जरूर रखें।
 
8. यदि बुध को शुक्र की या शुक्र को बुध की मदद नहीं मिल रही हो तो भी घर में चक्की रखें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

अमरनाथ यात्रा के बीच इन 5 कठिनाइयों का करना पड़ता है सामना

50 साल बाद सूर्य गोचर से बना शुभ चतुर्ग्रही योग, 3 राशियों के पलट जाएंगे किस्मत के सितारे

लाल किताब के अनुसार किस्मत का ताला खोलने के क्या है अचूक उपाय

गोल्ड पहन रखा है तो हो जाएं सावधान, पहले जान लें कि इसके क्या है नुकसान और सावधानियां

जगन्नाथ मंदिर के गुंबद पर स्थित नीलचक्र और ध्वज का रहस्य जानकर चौंक जाएंगे

सभी देखें

नवीनतम

22 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

22 अप्रैल 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

क्या पोप फ्रांसिस को लेकर नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी सच साबित हुई, सच में शुरू होने वाला है भयानक समय?

क्या सच में ओडिशा का जगन्नाथ मंदिर जलमग्न हो जाएगा, क्या कहती है भविष्यवाणी

ज्योतिष के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए ज्योतिषाचार्य डॉ. प्रेम कुमार शर्मा और उनकी पुत्री मनीषा कौशिक सम्मानित

अगला लेख
More