मंगल मकर में उच्च का कर्क में नीच का होता है। लाल किताब के अनुसार मंगल नेक और मंगल बद होता है। दसवें घर में मंगल है तो उसे उच्च का माना जाएगा और चौथे घर में है तो नीच का माना जाएगा। लेकिन यहां घर में होने या मंदा होने पर क्या सावधानी रखें जानिए।
कैसा होगा जातक : सूर्य के घर में मंगल हो तो व्यक्ति फकीर होते हुए भी स्वयं को रइसों का बाप दादा समझता है। हमेशा ही घर से बाहर रहने वाला। मां-बाप का साथ दें इसकी कोई ग्यारंटी नहीं। बच्चों से प्रेम करने वाला, लेकिन खुद की औलाद मुश्किल में रहती है।
पांच सावधानियां
1. मदिरा और मांस का सेवन न करें।
2. चरित्र ठीक रखें।
3. पिता की सलाह मानें।
4. मित्र और भाई को धोका न दें।
5. शिक्षा और संतान पर ध्यान दें।
ये पांच कार्य करें
1. पिता के नाम पर दूध का दान करें।
2. घर में नीम का वृक्ष रोपित करें।
3. सदैव सदाचार का पालन करें।
4. प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।
5. रात को सर के पास पानी रखकर सोएं और इस जल को सुबह पेड़ में डाल दें।
About Writer
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं।
दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।....
और पढ़ें