Hanuman Chalisa

लाल किताब हस्तरेखा : हथेली में कौनसा ग्रह कहां‍ स्थित है, जानिए

अनिरुद्ध जोशी
बुधवार, 25 दिसंबर 2019 (11:54 IST)
लाल किताब सामुद्रिक शास्त्र की हस्तरेखा पर आधारित ज्योतिषीय विज्ञान है। हस्तरेखा के विशेषज्ञ बने बगैर आप लाल किताब के विशेषज्ञ नहीं बन सकते। लाल किताब का हस्तरेखा विज्ञान आम हस्तरेखा विज्ञान से थोड़ा भिन्न है। जैसे, लाल किताब में राहु और केतु की स्थिति मणिबद्ध में होती है, जबकि प्रचलित हस्तरेखा अनुसार हथेली के मध्य में।
 
 
हमारी हाथ की हथेली के दो हिस्से हैं। एक अंगुलियों का हिस्सा और दूसरा हथेलियों का हिस्सा है। अंगुलियों के हिस्से में राशियों के पोर है और हथेली में ग्रहों के पर्वत हैं। इस बार जानिए कि हथेली में कौनसा ग्रह कहां माना गया है।
 
 
अंगुलियों के नीचे के पर्वत :
हाथ पर अंगूठे और अंगुलियों की जड़ों में बने पर्वत जैसे अंगूठे के नीचे बना शुक्र और मंगल का पर्वत। पहली अंगुली के नीचे बना गुरु का पर्वत। बीच की अंगुली के नीचे बना शनि का पर्वत। अनामिका (रिंग फिंगर) के नीचे बना सूर्य पर्वत। सबसे छोटी अंगुली के नीचे बना बुध का पर्वत होता है। हाथ के अन्त में बना चंद्र पर्वत और खराब मंगल का पर्वत होता है जबकि जीवन रेखा की समाप्ति स्थान कलाई के ऊपर पर बना राहु और केतु का पर्वत होता है।
 
 
भाव या खाने : हथेली पर बारह भाव या खाने अलग-अलग प्रकार से होते हैं। जैसे...
1.पहला खाना सूर्य पर्वत के पास।
2.दूसरा खाना गुरु पर्वत के पास।
3.तीसरा खाना अंगूठे और तर्जनी अंगुली की बीच वाली संधि में।
4.चौथा खाना सबसे छोटी अंगुली के सामने हथेली के आखिर में।
5.पांचवां खाना बुध और चंद्र पर्वत के बीच में।
6.छठवां खाना हथेली के मध्य में।
7.सातवां खाना बुध पर्वत के नीचे।
8.आठवां खाना चंद्र पर्वत के नीचे।
9.नवां खाना शुक्र और चंद्र पर्वत की बीच में।
10.दसवां खाना शनि पर्वत के नीचे।
11.ग्यारहवां खाना खराब मंगल और हथेली के बीच में।
12.बारहवां खाना शुक्र पर्वत और हथेली बीच में जीवन रेखा के नीचे लिखा होता है।
 
कॉपीराइट वेबदुनिया
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख