Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
कन्या और मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह कन्या में उच्च, मीन में नीच का होता है। लाल किताब में छठे भाव में शनि बली और बारहवें भाव में मंदा होगा। चंद्र और मंगल के साथ एवं इनकी राशियों में बुरा फल देता है। लेकिन यहां चौथे घर में होने या मंदा होने पर क्या सावधानी रखें जानिए।
कैसा होगा जातक : यहां बुध है तो राजयोग बन सकता है ऐसा व्यक्ति हुनरमंद होता है। व्यक्ति सरकारी नौकरी में रुतबा रखने वाला होगा। किसी भी तरह नौकरी में उन्नती करता रहेगा।
5 सावधानियां :
1. माता-पिता का ध्यान रखें।
2. धन, संपत्ति और कार्य की कदर करें।
3. घमंड न पालें और झूठ ना बोलें।
4. शनि के मंदे कार्य न करें।
5. बहन, मौसी, बेटी और साली का अपमान न करें।
क्या करें :
1. गुरु का उपाय करें।
2. माता दुर्गा की उपासना करें।
3. कन्या भोज कराते रहें।
4. बंदरों को गुड़ खिलाएं।
5. सोने या चांदी की चेन धारण करें।