Hanuman Chalisa

Motivational Story : भाग्य और कर्म, आदमी स्वतंत्र है निर्णय करने के लिए

अनिरुद्ध जोशी
एक बार ओशो रजनीश ने बहुत ही अच्छी कहानी सुनाई थी। यह किस किताब में पढ़ी थी यह तो बताना मुश्किल है परंतु कहानी बहुत ही प्रेरक है। इसे कई संदर्भों में जाना जा सकता है। कई लोग मानते हैं कि हम स्वतंत्र नहीं है, प्रकृति या ईश्‍वर के अधीन है या हम धर्म, समाज आदि के अधीन है। ऐसे लोगों के लिए यह समझने वाली बाता है कि क्या यह सच है?
 
एक व्यक्ति ने महात्मा से पूछा- क्या मनुष्य स्वतंत्र है? भाग्य, कर्म, नियति आदि क्या है? क्या ईश्वर ने हमें किसी बंधन में रखा है?
 
महात्मा ने उस व्यक्ति से कहा- खड़े हो जाओ। यह सुनकर उस व्यक्ति को बहुत अजीब लगा फिर भी वह खड़ा हो गया।
 
महात्मा ने कहा- अब अपना एक पैर ऊपर उठा लो। महात्मा का बड़ा यश था। उनकी बात न मानना उनका अनादर होता इसलिए उसने अपना एक पैर ऊपर उठा लिया। अब वह सिर्फ एक पैर के बल खड़ा था।
 
फिर महात्मा ने कहा- बहुत बढ़िया। अब एक छोटासा काम और करो। अपना दूसरा पैर भी ऊपर उठा लो।
 
व्यक्ति बोला- यह तो असंभव है। मैंने अपना दायां पैर ऊपर उठाया रखा है। अब मैं अपना बायां पैर नहीं उठा सकता। दोनों पैर एक साथ कैसे उठ सकते हैं?
 
महात्मा ने कहा- लेकिन तुम पूर्णतः स्वतन्त्र हो। तुमने दायां पैर ही क्यों उठाया? तुम पहली बार अपना बायां पैर भी उठा सकते थे। ऐसा कोई बंधन नहीं था कि तुम्हें दायां पैर ही उठाना था। मैंने तुम्हें ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया। तुमने ही निर्णय लिया और अपना दायां पैर उठाया। अब तुम स्वतंत्रता, भाग्य और ईश्वर की चिंता करना छोड़ो और मामूली चीजों पर अपना ध्यान लगाओ।
 
इस कहानी से हमें यह शिक्षा मिलती है कि हमारा निर्णय ही हमारा भाग्य निर्मित करता है और हम निर्णय लेते हैं अपनी दिमाग में। ऐसे में अपने दिमाग को ही दुरुस्त करो भाग्य और कर्म की चिंता छोड़ो।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

नवीनतम

Azad Jayanti 2026: जयंती विशेष: चन्द्रशेखर आजाद के जीवन की ऐसी घटनाएं, जिन्हें हर युवा को जानना चाहिए

लोकमान्य तिलक जयंती 2026: जीवन परिचय, इतिहास, महत्व और अनसुने तथ्य

ब्रिटिश सरकार न सरस्वती प्रतिमा वापस करेगी, न कोहिनूर हीरा

बारिश में कुछ टेस्टी खाने का है मन? ट्राई करें ये 5 मानसून स्पेशल रेसिपीज

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

अगला लेख