Hanuman Chalisa

बाल गीत : पानी झर-झर गाता है

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
नदी नाचती रेत उछलती,
पानी झर-झर गाता है।
एक बुलबुला बहते-बहते,
बन-बन कर मिट जाता है।
 
नदी किनारे पेड़ खड़े हैं।
कुछ छोटे कुछ बहुत बड़े हैं।
इन पेड़ों को नदी किनारे,
हरदम रहना भाता है।
पानी झर-झर गाता है।
 
पेड़ नहीं डरते पानी से,
न आंधी की शैतानी से।
डरे नहीं जो तूफानों से,
जग उनसे डर जाता है।
पानी झर-झर गाता है।
 
बिना रुके नदिया बढ़ जाती,
शिला, पहाड़ी रोक न पाती।
कभी-कभी तो तेज बाढ़ में,
पुल तक तो ढह जाता है।
पानी झर-झर गाता है। 

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

नवीनतम

कविता- तू ना हो तो...

भारत की शिक्षा और परीक्षा प्रणाली में 6 बड़ी खामियां, आखिर कब होगा जरूरी सुधार?

लोकमान्य तिलक जयंती 2026: जीवन परिचय, इतिहास, महत्व और अनसुने तथ्य

Azad Jayanti 2026: जयंती विशेष: चन्द्रशेखर आजाद के जीवन की ऐसी घटनाएं, जिन्हें हर युवा को जानना चाहिए

ब्रिटिश सरकार न सरस्वती प्रतिमा वापस करेगी, न कोहिनूर हीरा

अगला लेख