दस मंजिल से नीचे आती, मम्मी के संग लिफ्ट में। सुबह-सुबह ही शाला जाती, मैं तो पहली शिफ्ट में। जोड़ घटाना गुणा भाग तो, मैडम जी सिखलाती हैं। अंग्रेजी की ए.बी.सी.डी. भी लिखना बतलाती हैं। लेकिन मुझको अपनी भाषा, हिंदी प्यारी लगती है। भारत माता की सुंदर छबि,...