Dharma Sangrah

बाल गीत : भारत स्वच्छ बनाऊंगी...

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
अम्मा के संग मैं भी घर का,
कचरा अभी उठाऊंगी।
गीला कचरा-सूखा कचरा,
अलग-अलग रखवाऊंगी।
 
डस्टबिन भी अलग-अलग हैं,
सूखे-गीले कचरे की।
नगर पालिका की गाड़ी में,
अलग-अलग डलवाऊंगी।
 
पूरा पड़ोसी गली-मोहल्ले,
के सारे बच्चों को ले।
भारत स्वच्छ बनाने की मैं,
अलख जगाने जाऊंगी।
 
भारत स्वच्छ बना देने के,
मैंने भी कुछ गीत लिखे।
बच्चों की टोली को लेकर,
गली-गली मैं गाऊंगी।
 
भारत स्वच्छ बनेगा तो हर,
घर में खुशहाली होगी।
बीमारी तब दूर रहेगी,
सबको मैं बतलाऊंगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Valentine Day Essay: वेलेंटाइन डे पर बेहतरीन निबंध हिन्दी में

Propose Day 2026: प्यार जताने का सही तरीका और ये गलतियां न करें

कहानी: प्रेम सम्मान

Chocolate Day 2026: इस तरह दें चॉकलेट, वरना बिगड़ सकता है मूड

प्रेरक कविता: तुम कमजोर नहीं हो

सभी देखें

नवीनतम

Chocolate Day 2026: इस तरह दें चॉकलेट, वरना बिगड़ सकता है मूड

Propose Day 2026: प्यार जताने का सही तरीका और ये गलतियां न करें

क्या आपका फर्स्ट वेलेंटाइन डे है, तो ऐसे करें Valentine Week को सेलिब्रेट

Kiss Day 2026: प्यार जताने के सही मायने और जरूरी सीमाएं

Valentines Week 2026: वेलेंटाइन वीक: 7 फरवरी से शुरू होगा प्रेमियों का 7 दिनों का उत्सव

अगला लेख