Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
हम भी भेज दिए हैं बच्चों
मंगल ग्रह को यह संदेश
सकल जहां से कम नहीं है
अपना प्यारा भारत देश
मंगल ग्रह के राजा को हम
देश का हाल सुनाएंगे
देश कैसे बढ़ेगा आगे
सबक यही सीख आएंगे
मंगल वाले दुनिया का सच
चहुं ओर बगराएंगे
चलो-चलें जी मंगल ग्रह में,
हम सबको समझाएंगे
यहां बढ़ रही है जनसंख्या
चलो वहां सब जाएंगे
मंगल ग्रह की नगरी में हम
गीत खुशी के गाएंगे