अम्मा के संग मैं भी घर का, कचरा अभी उठाऊंगी। गीला कचरा-सूखा कचरा, अलग-अलग रखवाऊंगी। डस्टबिन भी अलग-अलग हैं, सूखे-गीले कचरे की। नगर पालिका की गाड़ी में, अलग-अलग डलवाऊंगी। पूरा पड़ोसी गली-मोहल्ले, के सारे बच्चों को ले। भारत स्वच्छ बनाने की मैं, अलख जगाने जाऊंगी। भारत स्वच्छ...