Hanuman Chalisa
✕

बच्चों की कविता : कांटा चलता रहे घड़ी का

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
हमें नहीं बांचों चिट्ठी सा।
नहीं पढ़ों अखबार सरीखा।
 
हम बच्चों की दिनचर्या का,
अब खोजो कुछ नया तरीका।
 
सुबह आठ से शाम चार तक,
दिन भर शाला में खटते हैं।
 
और रात को होम वर्क से,
बेदम होकर के थकते हैं।
 
सुबह-सुबह जब हम उठते हैं,
दिखता चेहरा नीरस फीका।
 
ऐसा कुछ कर दो, कुछ घंटे, 
साथ रहें मम्मी पापा के।
 
घंटे, दो घंटे कम कर दो,
हम बच्चों के अब शाला के,
 
बात हमारी मानोगे तो,
निश्चित होगा भला सभी का।
 
घर-घर के बच्चे खुश होंगे,
खुश होंगे सब मम्मी पापा।
 
खुशियों से मम्मी पापा का,
नहीं आएगा जल्द बुढ़ापा।
 
हंसी ख़ुशी से इसी तरह से,
कांटा चलता रहे घड़ी का।

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

माता-पिता का प्रेम; बच्चों की सबसे खूबसूरत विरासत

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

अगला लेख