हिन्दी बाल कविता : हमने मजे उड़ाए...

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
लगी हुई थी हम बच्चों को,
बहुत दिनों से आस। 
दादा-दादी की शादी के,
होंगे साल पचास। 
 
स्वर्ण जयंती जल्दी होगी,
हम सोचें मुस्काएं। 
कब दादा को दूल्हा, 
दादीजी को दुल्हन बनाएं। 
 
और शीघ्र ही प्यारा-प्यारा-सा,
शुभ दिन वह आया। 
दादा-दादी को जब हमने,
नख-शिख पूर्ण सजाया। 
 
कुर्ता चमक रहा दादा का,
दादीजी की साड़ी। 
दोनों की जोड़ी है सचमुच,
सबसे प्यारी-न्यारी। 
 
धूम-धड़ाका हो-हल्ला कर,
हमने मजे उड़ाए। 
मित्र सभी हम सब बच्चों के,
दावत खाने आए। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

महिला दिवस पर ऑफिस स्टाफ को दें ये 5 खास गिफ्ट

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निबंध Happy Women's Day

उबला अंडा या आमलेट क्या है सेहत के लिए फायदेमंद?

खराब लाइफस्टाइल के कारण कमजोर हो रहा है लिवर? रोज करें ये 5 योगासन

खाली पेट पिएं केसर का पानी, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

सभी देखें

नवीनतम

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2024: पढ़ें विशेष सामग्री एक साथ

स्वतंत्र लेखक एवं डेढ़ दशक से स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यरत पोलियो को रोकने में कामयाब रही महिला शक्ति

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन क्‍यों बोलीं हम पुरुषों से झगड़ने नहीं आईं

महाराष्ट्र समाज देवास में महिला दिवस का आयोजन

50वां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह कब और क्यों मनाया जाएगा?

अगला लेख
More