Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
अजब सलोना, सबसे प्यारा,
गांव हमारा भाई।
मस्त मगन हो पक्षी नभ में,
उड़ रहे हैं भाई।।
हरी घास है मखमल जैसी,
चहुं दिशा में हरियाली।
चहक रही है डाल-डाल पर,
कोयल काली-काली।।