Hanuman Chalisa

बाल गीत : याद आ गए

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
याद आ गईं संजलि काकी,
याद आ गए कक्का।
 
इक दिन उनके घर पहुंचे,
तो बड़ा मज़ा था आया।
कक्का को चक्के के ऊपर,
घड़ा बनाते पाया। 
कक्का घड़ा संभाल रहे थे,
घूम रहा था चक्का। 
 
काकी मिट्‍टी सान रहीं थीं,
शीतल नीर मिलातीं 
बना-बना मिट्‍टी के लौंदे,
कक्का तक पहुंचातीं।
घड़ा पकेगा तब ही होगा,
पूरा लाल गुलक्का।
 
इसी चके पर बनते दीपक,
बनती सुगढ़ सुराही।
रंग बिरंगी एक सुराही 
घर लाते मन चाही।
इसका ठंडा जल होता था,
मीठा मधुर मुनक्का।
 
गरमी में मेहमानों का जब,
घर में लगता तांता।
हर कोई अपना ताप मिटाने,
ठंडा तोय मंगाता 
चढ़ता जल पीने वाले पर,
रंग ख़ुशी का पक्का।
 
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

ALSO READ: बाल कविता : सूरज अविरल जाग रहा

ALSO READ: बाल कहानी : धरती का इंद्रधनुष

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

नवीनतम

World Population Day 2026: विश्व जनसंख्या दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

सूखी जड़ों से लौटती हरियाली

Avatar Meher Baba: अवतार मेहेर बाबा कौन थे, कब और क्यों मनाया जाता है मौन पर्व?

Trip To London : लंदन में न सड़क पर धरने-प्रदर्शन, न चक्का जाम

राजनीति और धर्म का मूल जीवन का अध्यात्म हैं!

अगला लेख