मजेदार बाल कविता : चिट्ठी पढ़...

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
Kids Poem Hindi
बिट्टी पढ़ री बिट्टी पढ़,
आई गांव से चिट्ठी पढ़।
 
चिट्ठी आई पांव से,
नदी पार कर नाव से।
नहीं आगरा से आई,
न ही ये उन्नाव से। 
पूछ रहे हैं दादाजी,
क्या कुछ वहां हुआ गड़बड़।
 
चिट्ठी जब-जब आती है
बिट्टी ही पढ़ पाती है।
अजब लिखावट दादी की, 
वही समझ भर पाती है।
बिट्टी को चिट्ठी न दो,
तो वह पड़ती है लड़-लड़।
 
चिट्ठी में फरमाइश है,
दादा मोबाइल लाएं।
पहले बच्चों से सीखें,
फिर वे मुझको सिखलाएं।
कहतीं हैं सब सीखूंगी,
बुद्धि अभी नहीं हुई जड़।

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

आंखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इन 4 चीजों को जरूर करें अपनी डाइट में फॉलो

प्रेगनेंट महिलाओं के लिए गजब हैं शकरकंद के फायदे, ऐसे करें डाइट में शामिल

भारत की Coral Woman उमा मणि, मूंगा चट्टानों के संरक्षण के लिए दादी बनने की उम्र में सीखी डाइविंग

ज्यादा नमक खाने से सेहत को होती हैं ये 7 समस्याएं, शरीर में दिखते हैं ये संकेत

क्या गुस्सा करने से बढ़ जाता है Heart Attack का खतरा? जानिए कैसे रहें शांत

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा

Mobile Radiation से शरीर को हो सकता है भारी नुक्सान, हो जाइए सावधान

सेक्स के बाद UTI की समस्या से क्या आप भी हैं परेशान, अपनाएं ये तरीके

20 सितंबर : श्रीराम शर्मा आचार्य का जन्मदिन आज, जानें उनका जीवन और 25 बहुमूल्य कथन

अगला लेख
More