हिन्दी कविता : काली स्याह रात

Webdunia
-दिलीप गोविलकर

कहीं दूर अंधेरे में कर्कश चीत्कार
झुंड में जंगली कुत्ते
और एक हिरणी
डरी-सहमी
अपने बदन को सिकोड़े
प्राणों की भीख को तरसती।
दरिंदे कुत्ते पल भर में
निरीह अबला को नोचने को आतुर
समूचा जंगल वीभत्सता के
नंगे नाच का एकमात्र मूकदर्शक।
एक पल में सन्नाटा...
ठीक वैसे ही
जैसे धृतराष्ट्र की भरी सभा
सभासदों का अट्टहास
और द्रौपदी की चीख....
बारंबार दृश्य दोहराता
सुसंस्कृत समाज का विकृत रूप
और बेबस लाचार अबला।
विलंब क्यों है 'या भीम में अब वह बल नहीं'
जो दुःशासन की छाती के लहू से
पुनः द्रौपदी के केश धो सके।

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

खुद की तलाश में प्लान करें एक शानदार सोलो ट्रिप, ये जगहें रहेंगी शानदार

5 हजार वर्ष तक जिंदा रहने का नुस्खा, जानकर चौंक जाएंगे Video

योग के अनुसार प्राणायाम करने के क्या हैं 6 चमत्कारी फायदे, आप भी 5 मिनट रोज करें

दाबेली महाराष्ट्र की या गुजरात की, किसका दावा है सही?

एलोवेरा के साथ मिलाकर लगाएं ये चीजें, मजबूत होंगे बाल, आ जाएगी गजब की शाइन

सभी देखें

नवीनतम

टीचर और छात्र का चटपटा जोक : कौन सा कीड़ा गर्मी में सबसे ज्यादा उड़ता है?

इन टेस्ट से करें लिवर की हिफाजत, समय रहते पहचानें बीमारियों का खतरा

विश्व यकृत दिवस 2025: जानें लिवर रोग के कारण, निवारण और उपचार

नमक-मिर्च वाली केरी खाने से पहुंचा रहे हैं सेहत को नुकसान, हो जाइये सावधान

वर्ल्ड लिवर डे 2025: कैसे समझे इस रोग को, जानें लक्षण, प्रकार और 2025 की थीम

अगला लेख
More