Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मजेदार हिंदी बालगीत : हम दादाजी के चमचे हैं...

Advertiesment
Funny Hindi Poem
Kids Poem
 
धोती हैं, कुरता, गमछे हैं,
हम दादाजी के चमचे हैं।
 
जब छड़ी कहीं गुम जाती है,
वे छड़ी छड़ी चिल्लाते हैं।
हम ढूंढ ढांढ कर फौरन ही
जा उनके हाथ थमाते हैं,
वह बचपन से ही सबके हैं,
हम सब छुटपन से उनके हैं। हम......!
 
ऐनक रखकर के इधर उधर,
वे भूल हमेशा जाते हैं।
जब बहुत देर तक न मिलती,
तो हम सब पर झल्लाते हैं।
हम अगर नहीं सुन पाए तो,
गुस्से में हम पर बमके हैं। हम.....!
 
आदेश हमें जब वे देते,
हम हुकुम बजा कर लाते हैं।
वे भी तो हमको चॉकलेट,
बिस्कुट अक्सर दिलवाते हैं।
मस्ती में पीठ पर हमारी,
वे धौल जमाते जमके हैं। हम......!
 
वे पार कर चुके हैं अस्सी,
चेहरा अब भी पर मुस्काता।
बोली भी ऐसी है प्यारी,
जैसे भौंरा गाना गाता।
जब उम्र पूंछते हैं उनसे,
कहते सोलह से कम के हैं। हम......!
 
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Motivation Story : मौत का डर क्या करता है, जानिए 3 रोचक कहानी




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi